Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भोजन में हरी मिर्च खाने से होते हैं अचूक स्वास्थ लाभ
भोजन के साथ अगर साथ में हरी मिर्च ना रखी हो तो कहीं न कहीं कमी सी लगती है। भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर हरी मिर्च का प्रयोग भोजन में काफी किया जाता है। भारतीय हरी मिर्च में एक औषधी के समान है जिसमें शरीर के कई रोगों को खतम करने की ताकत है। हरी मिर्च में कई स्वास्थ्य वर्धक गुण समाए होते हैं, इसलिये हमें इसे नियमित तौर पर अपने खाने में रखनी चाहिये।
गर्मी के दिनों में यदि हम खाने के साथ हरी मिर्च खाए और फिर घर से बाहरजाए तो कभी भी लू नहीं लग सकती । खून में हेमोग्लोबिन की कमी होने पर रोजाना खाने के साथ हरी मिर्च खाए कुछ ही दिन में आराम मिल जायेगा। शिमला मिर्च खाने के फायदे
एक तीखा खाना भी सेहत से भरा हुआ हो सकता है लेकिन तब जब आप इसके साथ हरी मिर्च का सेवन करें। यह हरी मिर्च तब लाल सूखी मिर्च बन जाती हैं जब इन्हें कड़ी धूप में सुखा दिया जाता है। पर सूखी लाल मिर्च में उतनी ताकत और पौष्टिक गुण नहीं होते जितने की हरी मिर्च के समय होते हैं। आइये जानते हैं कि हरी मिर्च को भोजन के साथ खाने पर आप को क्या क्या स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

कैंसर से बचाए
हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

प्रतिरक्षा में सुधार
इसमें बहुत सारा विटामिन सी होता है, जो कि प्राकृतिक प्रतिरक्षा में सुधार करती हैं। यह आपको बीमारियों से बचाती है।

त्वचा के लिये अच्छी
हरी मिर्च में बहुत सारा विटामिन ई होता है जो कि त्वचा के लिये फायदेमंद प्राकृतिक तेल का प्रोडक्शन करता है। तो अगर आप तीखा खाना खाती हैं तो आपकी त्वचा अपने आप ही अच्छी हो जाएगी।

जीरो कैलोरी
आपको मिर्च से जो कुछ भी अच्छी चीजे मिलती हैं वह बिना कैलोरी के होती है। हरी मिर्च में बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती।

पुरुषों को जरुर खानी चाहिये
पुरुषों को हरी मिर्च पोस्ट्रेट कैंसर के खतरे से बचाती है।

ब्लड शुगर लेवल को कम करे
मिर्च खाने से आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल बैलेंस हो जाएगा। पर इसका यह मतलब नहीं है कि आप पूरे दिन मिठाई खाएं और उसके बाद मिर्च खाना शुरु कर दें।

खाना जल्द पचाए
मिर्च में काफी फाइबर होता है, जिससे आपको कभी भी कब्ज नहीं होगा। मिर्च खाने से खाना आसानी से पच जाता है।

तीखा खाने से मूड बनता है बेहतर
मिर्च खाने से दिमाग में एंडोर्फिन पैदा होता है जो कि आपका मूड हल्का बना कर आपको खुशी प्रदान करता है।

फेफड़े के कैंसर से बचाए
हमें पता नहीं है कि कैसे हरी मिर्च खाने से फेफडे़ के कैंसर से बचाव होता है पर रिसर्च में यह बात साफ बोली गर्इ है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो आपको हरी मिर्च जरुर खानी चाहिये।

बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव
हरी मिर्च में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कि संक्रमण को दूर रखते हैं। हरी मिर्च को खाने से आपको स्किन रोग नहीं होगा।

आयरन बढाए
महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी हो जाती है लेकिन अगर आप हरी मिर्च खाने के साथ रोज खाएंगी तो आपकी यह कमी भी पूरी हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
