Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
सूखी खूबानी से स्वास्थ्य को होने वाले उत्तम लाभ
खूबानी को सुखाने से सूखी खूबानी बनती है। इसे बनाने में एक सुखाने की प्रक्रिया शामिल है जिसमें फल को बिना कोई नुकसान पहुंचाए उसके पानी को सुखा दिया जाता है या फल के पोषक मूल्य को कम कर दिया जाता है। फलस्वरूप, खूबानी के पोषक तत्व महफूज रहते हैं और आपको सूखी खूबानी के अधिक लाभ प्राप्त होते हैं।
सूखी खुबारी में कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन ए, आयरन और विटामिन सी होता है। एक कप सूखी खूबानी में 158 माइक्रोग्राम विटामिन ए होता है। ये सूखे फल एक स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्वों को प्रदान करते हैं, जो रोगों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। तो चलिए इस अद्भुत प्रकृति उपहार के सर्वोच्च 15 लाभों के बारे में जानें: जानिये बादाम की सच्चाई

1 एनीमिया दूर करे:
सूखी खूबानी लोहे का एक बहुत अच्छा स्रोत है जो एनीमिया से लड़ने में उपयोगी है। इसमें लोहे को अवशोषित करता तांबा भी मौजूद है। अपने दैनिक आहार में सूखी खूबानी को शामिल करने से हीमोग्लोबिन उत्पादन में वृद्धि होती है जोकि मासिक धर्म के दौरान भारी प्रवाह अनुभव करने वाली महिलाओं के लिए उपयोगी हो सकता है।

2 कब्ज:
सूखी खूबानी में पेक्टिन होता है। इसमें मौजूद सेलूलोज एक हल्की विरेचक औषधि है तथा कब्ज के उपचार में मदद करती है। सेल्यूलोज एक अघुलनशील फाइबर के रूप में कार्य करता है और पेक्टिन कब्ज के दौरान शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है।

3 पाचन:
पाचन क्रिया को सक्रिय बनाने के लिए भोजन से पहले सूखी खूबानी का सेवन करें। इसमें मौजूद खार अम्लता को शांत करता है।

4 बुखार:
सूखी खुबानियां बुखार को कम करने में मदद करती हैं। इससे एक तरल पदार्थ बनाए या पानी तथा शहद के साथ इसका सेवन करें। यह प्यास से भी राहत दिलाएगी।

5 त्वचा बनाए सुंदर:
सूखी खूबानी के रस को धूप की कालिमा से होने वाली खुजली तथा एक्जिमा के इलाज में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मुंहासों तथा त्वचा की अन्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है। खूबानी के स्क्रब को अक्सर स्क्रबिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

6 पाचन तंत्र को साफ करता:
सूखी खूबानी शरीर से अनचाहे क्षय को बाहर निकालने के लिए एक हल्की विरेचक औषधि के रुप में पाचन तंत्र को साफ करती है। यह पाचन तंत्र को साफ करने के लिए शरीर के पाचक रस के साथ प्रतिक्रिया तथा खार वातावरण को उत्पन्न करने के लिए उपयोगी है।

7 गर्भावस्था:
खूबानी को लंबे समय से गर्भावस्था में एक हर्बल औषधि के रूप में इस्तेमाल किया गया है। यह बांझपन, नकसीर और ऐंठन जैसी बीमारियों का इलाज कर सकता है। इस सूखे फल का पेस्ट योनि संक्रमण का इलाज कर सकता है। गर्भवती और स्तनपान करावाने वाली माताओं द्वारा इसका सेवन परिमित रुप से किया जाना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान, मिठाई या अन्य स्नैक्स का सेवन करने के बजाय सूखी खूबानी जैसे उत्कृष्ट फल का सेवन करना चाहिए।

8 दिल की धड़कन को नियमित करता है:
सूखी खुबानियां पोटेशियम का एक बहुत अच्छा स्रोत प्रदान करती हैं। पोटेशियम एक खनिज और इलेक्ट्रोलाइट है जो समुचित तरल पदार्थ के संतुलन को विनियमित करने के लिए उपयोगी है। यह मांसपेशियों के समुचित कार्य में मदद करता है और दिल की धड़कन को नियंत्रित करता है।

9 नेत्र दृष्टि को बढ़ाता है:
सूखी खूबानी में मौजूद विटामिन ए जैसे पोषक तत्व अच्छी नेत्र दृष्टि के लिए बहुत आवश्यक हैं। विटामिन ए एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो मुक्त कणों को दूर करने में मदद करते हैं और कोशिकाओं एवं ऊतकों के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं। मुक्त कणों को हुआ नुकसान मानव नेत्रों तथा लेंस को हानि पहुंचा सकता है जिससें मोतियाबिंद या आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। सूखी खूबानी का सेवन मोतियाबिंद के खतरे को कम करता है।

10 हीमोग्लोबिन:
सूखी खूबानी का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है साथ ही यह रक्ताल्पता के इलाज में भी मददगार साबित होगा। यह इसलिए क्योंकि सूखी खूबानी में लोहा और तांबा जैसे खनिज होते हैं जो हीमोग्लोबिन के उत्पाद को बढ़ाते हैं।

11 अस्थमा से निजात दिलाता है:
सूखी खूबानी के स्वास्थ्यवर्द्धक लाभों में टीबी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षणों का इलाज करने की क्षमता भी है।

12 त्वचा की चमक को बढ़ाए:
सूखी खूबानी का तेल त्वचा के उपचार में बहुत उपयोगी है। यह आपकी त्वचा को चमकदार और कोमल बनाता है। यह कान के दर्द के इलाज के लिए भी एक बहुत अच्छा उपाय है।



Click it and Unblock the Notifications
