Latest Updates
-
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
केला खाने के 20 महत्वपूर्ण कारण
केले में छुपे स्वास्थ्यवर्द्धक गुणों के बारे में जानें के बाद आप कभी भी उसे अपनी डायट में शामिल करने से नहीं कतराएंगे। केला अवसाद, हैंगओवर, गुर्दे के कैंसर, मधुमेह, ऑस्टियोपोरोसिस एवं अंधापन जैसी कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है, साथ ही इसका सेवन आपके दिमाग को भी तेज बनाता है। यह खुजली से तो राहत दिलाता ही है तथा आपके जूतों को भी चमकता है। केले के पत्ते पर खाना खाने का स्वास्थ्य लाभ
अगर आप सोचते हैं कि केला केवल बंदरों के खाने की चीज़ है। तो नीचे दी गई बातों पर थोडा गौर करें।

अवसान से लडे़
केले में अधिक मात्रा में मौजूद ट्राइपॉपेन, अवसाद से लड़ने में मदद करता है। शरीर में ट्राइपॉपेन सेरोटोनिन में तबदील हो जाते हैं तथा मस्तिष्क में खुशी के हार्मोन को बढ़ाते हैं।

शुगर मेंटेन करे
कसरत से पहले दो केलों के सेवन से आपके शरीर को बल मिलेगा तथा आपका रक्त शर्करा का स्तर भी बना रहेगा।

3 पैरों की अकड़न से निजात
केला खाने से कसरत के दौरान मांसपेशियों में जकड़न महसूस नहीं होती तथा रात में इसका सेवन पैरों की अकड़न से राहत दिलाता है।

4 हड्डियां मजबूत बनाए
केला, शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है तथा हड्ड़ियों को मजबूत बनाता है।

5 पीरियड्स में लाभकारी
केले का सेवन पीएमएस के लक्षणों को कम करता है। जिसके कारण आपका रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित कहता है एवं आप तनाव मुक्त व खुश रहते हैं।

6 मधुमेह से लडे़
केले में उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन बी-6 सूजन व वजन को कम करता है, टाइप2 मधुमेह से लड़ने में मदद करता है, तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाते हुए सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है।

7 खून को बढाए
केले में मौजूद आयरन शरीर में खून को बढ़ाते हैं तथा एनीमिया को दूर भगाते हैं।

दिल बनाए मजबूत
पोटेशियम शरीर में मौजूद अधिक नमक को घटाता है। इस तरह केला रक्तचाप को घटाता है तथा दिल के दौरों व स्ट्रोक से लड़ने में मदद करता है।

पाचनक्रिया दुरुस्त बनाए
केले में प्रचुर मात्रा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को व धातुओं को बड़ी आसानी से शरीर से बाहर निकाला है तथा इस तरह पाचनक्रिया की मदद करता है।

मुंहासे से बचाए
मुंहासों से राहत पाने के लिए अपने चहरे पर केले को लगाएं।

कब्ज दूर करे
केलों में मौजूद फाइबर कब्ज़ से राहत दिलाते हैं।

धूम्रपान की आदत से बचाए
केले में उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन-बी, पोटेशियम व मैग्नीशियम धूम्रपान को छोडते समय होने वाले नकारात्मक प्रभावों से लड़ने में मदद करते हैं।

एसीडिटी से बचाए
केला एक प्राकृतिक ऐन्टैसिड है तथा यह एसिडिटी व पेट की जलन से राहत दिलाता है।

पेट के अल्सर से बचाए
केला एक ऐसा फल है जो पेट को कोरोसिव एसिड से बचाने के लिए इसके आसपास एक पतली परत बनात है। अतः इसका सेवन आपको पेट के अल्सर से राहत पाने में मदद करता है।

गुर्दे के कैंसर से बचाए
केले के सेवन से गुर्दे के कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है। यह आंखों की चमक को बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

दिमाग बनाए तेज
केला में उच्च स्तर में मौजूद पोटेशियम आपको सतर्क व आपके मस्तिष्क को तेज बनाता है। अतः हर रोज एक केला खाएं।

बीमारियों से बचाए
केले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपको बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं।

भोजन के बाद केला खाएं
भोजन के बाद केले का सेवन आपके रक्त शर्करा को स्थिर रखने में मदद करता तथा मिचली व आलस को दूर भगाता है।

त्वचवा के लिये बेहतर
केले के छिलके को त्वचा पर मलने से खुजली व जलन से राहत मिलती है।

बुखार में केला
बुखार में केले का सेवन आपके शरीर के तापमान को घटाता है तथा गर्मियों में आपके शरीर की गर्मी को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
