Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
जिम के पहले दिन करें इन नियमों का पालन
आज कल जिम का क्रेज काफी तेजी से बढ रहा है। अगर आप ने भी जिम जाने का मन बना लिया है तो आपको पहले ही दिन कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। जिम में अगर पहले दिन आप खूब जोर शोर से व्यायाम कर लेगें तो आप दूसरे दिन अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पाएंगे। इसलिये हम आपको कुछ सुझाव देते हैं जिसे आपको हर हाल में मानना चाहिये। जिम जाते ही पहले दिन अपने शरीर को दंड ना दें बल्कि उस दिन हल्की फुल्की एक्सरसाइज करें। साथ ही व्यायाम करने से पहले वार्मअप करना अति आवश्यक है इसलिये इस बात को बिल्कुल भी ना भूलें।

जिम के पहले दिन करें इन नियमों का पालन
1. खाली पेट ना जाएं
वर्कआउट के पहले खाली पेट ना रहें। कुछ ऐसा खा कर जाएं जो आसानी से हजम हो जाए। अगर आप खाली पेट जाएंगे तो व्यायाम करते वक्त आपको चक्कर आएगा। जिम के बैग में पुरुषों के लिए आवश्यक 10 वस्तुएं
2. वार्मअप हों
वर्कआउट करने से पहले अगर आप वार्मअप नहीं होते हैं, तो आपके लिये इसमें खतरा हो सकता है। आपको अपने शरीर को व्यायाम करने से पहले गर्म करना होगा जिससे आपको चोट या मोंच ना लगे। वार्मअप करने से शरीर लचीला बन जाता है।
3. नो कार्डियो
कार्डियो करने से पहले आपको थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग करनी चाहिये। जिम के पहले दिन आपको स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस करने चाहिये। एक बार में सब कुछ कर लेने से शरीर में ताकत नहीं बचती।
4. वेट ना उठाएं
पहले दिन वजन उठाने वाला व्यायाम ना करें क्योंकि इससे आपकी मासपेशियों को चोट पहुंच सकती है। इसके बावजूद ट्रेडमिल पर चलें या फिर साइकिल पर लगभग 3 हफ्ते तक वर्कआउट करें।
5. ज्यादा महनत ना करें
अगर आप पहले ही दिन सारी महनत कर लेगें तो आप बुरी तरह से थक जाएंगे और आपका पूरा शरीर चूर-चूर हो जाएगा। जिम के पहले दिन अपनी एनर्जी को बड़ी चालाकी से प्रयोग करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications