Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में मेटाबॉलिज्म बढाना है तो खाएं ये
मेटाबॉलिज्म एक ऐसा प्रोसेस है, जिसमें आपकी बॉडी आपके द्वारा खाए गए फूड और ड्रिंक को एनर्जी में कन्वर्ट करती है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है तो आपके शरीर में एनर्जी अपने आप ही कम हो जाएगी।
एक अच्छा मेटाबॉलिज्म शरीर में बना रहे और शरीर का वजन ना बढे़ इसके लिये कई लोग परेशान रहते हैं। सर्दियों में भी आपका मेटाबॉलिज्म बना रहे इसके लिये आपको ऐसा खाना यानी की आहार खाना चाहिये जिससे आपको फायदा हो। वजन कम करने के लिए लें ये 20 हर्ब

शकरकंद
यह सर्दियों का ही भोजन है जिसमें बहुत सारा फाइबर, विटामिन बी और मैगनीशियम पाया जाता है जो कि आपके मेटाबॉलिज्म को बढाए रखने में मदद करता है।

टमैटो सूप
रात को गरमा गरम टमैटो सूप आपके मेटाबॉलिज्म को बढा देगा क्योंकि इमसें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर को बीमारियों से बचाता है। यह रोग प्रितिरोधक क्षमता को बढाता है।

सेब और नाशपाती
सेब और नाशपाती खाने से मेटाबॉलिज्म तो बढता ही है साथ में वजन भी कम हेाता है। इसमें हाई लेवल पेक्टिन पाया जाता है जो कि पानी के साथ मिल कर शरीर की वसा को सोखता है।

शलजम
शलजम शरीर से गंदगी को साफ करते हैं। इसमे बहुत सारा विटामिन सी तत्व भी पाया जाता है जो कि प्राकृतिक रूप से आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

गरम कोकोआ
गरम गरम कॉफी या कोकोआ आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढा कर मूड को भी बनाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे बुढापा जल्दी नहीं आता।



Click it and Unblock the Notifications
