Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
परफेक्ट बॉडी पाने के लिये घर पर करें ये व्यायाम
परफेक्ट बॉडी पाना आज हर किसी का ख्वाब बन गया है। चाहे इंसान पतला हो या फिर मोटा, हर किसी को अपने शरीर से दो इंच कम करना ही है। लेकिन समस्या यह आती है कि आज कल लोगों के पास ना तो सुबह उठ कर पार्क में वॉकिंग करने का समय होता है और ना ही जिम जाने का समय। इसलिये आज हम आपके लिये कुछ ऐसे व्यायाम ले कर आए हैं, जिन्हें कर के आप अपने शरीर की चर्बी को घर पर ही घटा सकते हैं।
वर्कआउट के लिए इन आहार से दें शरीर को ऊर्जा
परफेक्ट बॉडी पाने के लिये व्यायाम के साथ खाने का भी ख्याल रखना होगा। आप ऐसे व्यायाम करने चाहिये जो खासतौर पर शरीर के अलग अलग भागों का वजन कम करे। चलिये देखते हैं वे व्यायाम जिनको कर के आप अपना वजन घटा सकते हैं।

स्पॉट रनिंग
एक ही जगह पर स्पॉट रनिंग करने से आपका फैट कम होगा और चेस्ट में मजबूती आएगी। इससे जांघों से और कमर की साइड से भी फैट कम होता है।

बर्पी
इस व्यायाम को करने के लिये आपको हवा में ऊपर तेजी के साथ उछलते हुए, दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं, उसके बाद नीचे आते हुए एक पुश अप लगा कर फिर खडे़ हो जाएं। ऐसा ही 15 बार करें। बर्पी करने से कुछ ही दिनों में आपकी बॉडी शेप में आ जाएगी।

पुश अप्स
संपूर्ण शरीर पाने के लिये यह बहुत ही बेसिक और बहुत ही प्रभावी व्यायाम है। पुश अप्स करने से आपके बाजू, कंधे, पेट और चेस्ट शेप में आने लग जाएंगे। पुश अप्स से आप अपने शरीर के कई अंगों पर ध्यान दे सकते हैं।

स्क्वैट
यह व्यायाम आपकी जांघो और काल्फ मसल्स के लिये लाभकारी है। 15 स्क्वैट का सेट 3 बार करें, जिससे आपकी जांघे सुडौल बनें और शेप में आ जाएं।

एब्स
जिस तरह से हम पुश अप्स कई विधियों से कर सकते हैं ठीक उसी तरह से हम क्रंच भी कई विधियो से कर सकते हैं। आप लोवर एब्स और साइड फ्लैब के लिये अलग अलग वेरियेशन कर सकते हैं। आइरन मैन एक बहुत ही पॉपुलर व्यायाम है। आपको आइरन मैन पोजिशन में देर तक रहना है, जिससे आपका शेप निखर सके।

डमबैल्स
अगर आप हाथों दृारा डमबैल्स ले कर व्यायाम करते हैं, तो आप तुरंत ही शेप मे आ जाएंगे। आप घर पर ही डमबैल्स की सहायता से चेस्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं।

कार्डियो वर्कआउट
कोर्डियो वर्कआउट जैसे वॉकिंग, जॉगिंग, एरोबिक्स, जुम्बा, स्पिनिंग आदि फैट को बर्न करने वाले एक्सरसाइज हैं। कार्डियो एक्सरसाइज को खाली पेट ही करना चाहिए। ये एक्सरसाइज शरीर के फैट और कार्बोहाइड्रेट का इस्तेमाल फ्यूल के रूप में करता है। आप हर एक दिन छोड़ कर बाहर दौड़ने जरुर जाएं।



Click it and Unblock the Notifications