Latest Updates
-
जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को 'रामायण' के लिए कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे मिला भगवान 'राम' का रोल -
Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर महसूस होती है थकान? जानिए इसके पीछे की वजह -
National Film Awards 2026: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए विनर्स लिस्ट -
National Ice Cream Day 2026: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानिए इतिहास और भारत में कैसे पहुंची आइसक्रीम -
बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना बढ़ सकती है पेट में गैस और अपच की परेशानी -
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया
शिमला मिर्च के सात सेहतमंद फायदे
शिमला मिर्च, स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जियों में से एक है। इससे बनने वाली हर डिश बेहद स्वादिष्ट और लाजबाव होती है इसमें कई पोषक तत्व, विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है। इसमें मिनरल्स भी पर्याप्त होते है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते है।
हेल्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट पर 500 रू या ऊपर की खरीद पर सीधे पाएं 20 % की छूट !
पाचन तंत्र मजबूत बनाएं

इसमें पाचन सम्बंधित समस्याओं को दूर करने के कई गुण होते है। इसे खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त हो जाती है और पेट में दर्द, गैस, कब्ज आदि की समस्याएं दूर हो जाती है। इसके सेवन से पेट में होने वाले छालों की समस्या भी दूर हो सकती है।
मधुमेह में राहत

शिमला मिर्च के सेवन से डायबटीज में राहत मिलती है और शरीर में ब्लड़ सुगर का स्तर भी सही रहता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जिससे शरीर में ज्यादा कैलोरी का संचय नहीं होता है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा नहीं होती है।
गठिया से राहत दिलाए

शिमला मिर्च का प्रमुख तत्व केयेन्ने होता है जो शरीर में दर्द के प्रभाव को घटाने का काम करता है। इसके सेवन से गठिया की समस्या से भी राहत मिलती है। पेनकिलर ट्यूब या जेल में भी यही तत्व पड़ा होता है, जिसे लगाते ही दर्द छूमंतर हो जाता है।
दिल की सेहत के लिए अच्छी

इसमें दिल को दुरूस्त रखने वाले कई गुण होते हैं। इसके सेवन से ह्दय की धमनियां भी बंद नहीं होती है क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा की बहुत कम होती है।
त्वचा में कसाव बना रहता है

विटामिन सी से भरपूर होने के कारण इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से त्वचा में कसाव बना रहता है, सभी अंग अच्छी तरह कार्य करते है और हड्डियां मजबूत रहती हैं।
दर्द से निजात दिलाना

शिमला मिर्च का एक सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ, दर्द से निजात दिलाना है। इसमें पाया जाने वाला तत्व कैपसाईसिन, स्पाइनल कॉर्ड के लिए त्वचा से भेजे जाने वाले दर्द के सकेतों को समाप्त कर देता है, जिससे दर्द से निजात मिलता है।
चर्बी घटाए

शिमला मिर्च में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें वसा को घटाने की शक्ति होती है और इसके सेवन से उपापचय दुरूस्त रहता है और शरीर से टॉक्सिन निकलने की प्रक्रिया होती है। आप इसे सब्जी,सूप या सलाद के रूप में आसानी से खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications