Latest Updates
-
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन
विटामिन की खुराक लेने से हो सकते हैं ये 8 नुकसान
स्वस्थ शरीर के लिये विटामिन का सेवन बहुत जरुरी है। विटामिन आंखों से देखने के लिये अत्यंत आवश्यक होता है। साथ ही यह बीमारी से बचने के काम आता है। यह विटामिन शरीर में अनेक अंगों को सामान्य रूप में बनाये रखने में मदद करता है जैसे कि स्किन, बाल, नाखून, ग्रंथि, दांत, मसूडा और हड्डी। विटामिन की आवश्यकता को देखते हुए कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह लिये बिना विटामिन की खुराक का सेवन करना शुरु कर देते हैं।
लोगों में बढ़ती सनशाइन विटामिन (डी) की कमी
विटामिन की खुराक स्वास्थ्य के लिये खराब नहीं होता लेकिन ये कभी कभार शरीर पर साइड इफेक्ट भी डाल सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको विटामिन की खुराक लेने के कुछ 8 नुकसान बताएंगे। इन्हें पढ़ कर आपको पता चल जाएगा कि आपको केवल प्राकृतिक विटामिन ही लेना चाहिये ना कि विटामिन की गोलियां।

ज्यादा मात्रा में सेवन
अगर आप प्राकृतिक विटामिन का सेवन करती हैं, तो वह शरीर में जा कर खुद ही बैलेंस हो जाएगा लेकिन अगर आप इसकी जगह पर दवाइयों का सेवन करेंगी तो शरीर में उथल पुथल मच सकती है। इससे आपको साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

कई विटामिन्स
ऐसे कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं, जिसकी आप पूर्ती नहीं कर सकतीं। अगर आप अलग अलग विटामिनों की गोलियां लेनी शुरु कर देगीं तो अन्य विटामिन ठीक रूप से अपना कार्य नहीं कर पाएंगे।

यह स्वस्थ आदत नहीं
किसी भी प्रकार का सपलीमेंट लेना कोई स्वस्थ आदत नहीं है।

सही तरीका
विटामिन लेने का सही तरीका डॉक्टर बताते हैं। और कई लोग इसे सही तरीके से लेने में चूक जाते हैं, जिससे यह बेअसर हो जाती है।

गर्भवती महिलाएं
विटामिन सपलीमेंट पेट में पल रहे शिशु की बढत के लिये घातक हो सकता है। प्रेगनेंट महिलाओं को बहुत ज्यादा विटामिन ए के सपलीमेंट नहीं लेने चाहिये। किसी भी तरीके के विटामिन सपलीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

मिश्रण घातक हो सकता है
कई लोग विटामिन की गोलियों के साथ- साथ प्राकृतिक विटामिन भी लेने लग जाते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिये बहुत ही हानिकारक हो सकता है। अगर आप प्राकृतिक विटामिन ले रहे हैं, तो उसकी गोलियां लेने की जरुरत नहीं है।

वजन बढाए
विटामिन की सपलीमेंट आपके शरीर का वजन लगातार बढा सकती हैं!

एलर्जी
कई लोगों को विटामिन सपलीमेंट पूरी तरह से सूट नहीं करती। इसमें मौजूद रसायन लोगों में एलर्जी पैदा कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications