Latest Updates
-
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय
पुरुषों के ब्रेस्ट को कम करे ये एक्सरसाइज
झोलदार सीने के कई कारण हो सकते हैं। यह दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट के कारण हो सकता है या फिर ज़्यादा खाने से हो सकता है और यह अनुवांशिक समस्या भी हो सकती है। पर इसका मतलब यह नहीं कि इसका कोई इलाज नहीं है। सही एक्सरसाइज से झोलदार सीने को कम किया जा सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको उन एक्सरसाइज के बारे में बताएँगे जिनको करने से आपको झोलदार सीने से मुक्ति मिलेगी और आप आकर्षक, स्वस्थ और हृष्ट पुष्ट दिखेंगे। पर एक बात का ध्यान रखें कि यह एक्सरसाइज तभी कारगर होंगी जब आप तैलीय खाना, मिठाई नहीं खायेंगे और रोज़ सही तरीके से इन एक्सरसाइज को करेंगे। अगर आप ऐसा करने से चूक गए तो आपको सिर्फ 40 प्रतिशत रिजल्ट ही मिलेंगे और 60 प्रतिशत नहीं। यह एक्सरसाइज हैं:
CLICK: पुरूषों के लिए खराब नाश्ते

1. दौड़ना:
अगर आप स्तन लटकने की समस्या से जूझ रहे हैं तो दौड़ना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह आपके शरीर में अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करता है। वसा स्तन से ही नहीं पर शरीर के दूसरे हिस्सों जैसे पेट से भी कम होती है। हम यह कहना चाहते हैं कि दौड़ने से आपके शरीर का हर एक अंग हिलता है। यह आपके शरीर से 70 से 80 प्रतिशत वसा कम करने में मदद करता है। अगर आप छाती कि वसा कम करना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन करीबन 2 किलोमीटर दौड़ना चाहिए और अपने प्रति ईमानदार रहना चाहिए। अगर शुरुआत में दौड़ते वक़्त आपको कोई परेशानी आती है तो आप जॉगिंग को भी दौड़ने के साथ साथ शामिल कर सकते हैं। पर जॉगिंग का मतलब यह नहीं कि आप चलने लगें।

2. रस्सी कूदना:
यह झूलते हुए स्तन को कम करने का दूसरा मददगार एक्सरसाइज है। यह एक्सरसाइज भी वसा कम करने के लिए 100 प्रतिशत कारगर साबित होती है। अगर आप यह एक्सरसाइज ईमानदारी से करें तो एक महीने में आपको असर दिखायी देगा। आप यह एक्सरसाइज दौड़ने के बाद कर सकते हैं या फिर बिना दौड़े भी कर सकते हैं। पर यह ध्यान रखें कि यह एक्सरसाइज दिन में दो बार करें। यह एक्सरसाइज आप एक बार दौड़ने के बाद कर सकते हैं और दूसरी बार जब आपको समय मिले तब कर सकते हैं। अगर आपको रस्सी कूदने में दिक्कत है तो आप कूदने से शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में 90 से 150 बार कूदें और रोज़ाना इस लिमिट को बढ़ाएं। नंबर से घबराएं नहीं। आप कूदने की इस संख्या को तीन बार में पूरा कर सकते हैं।

3. पुश अप:
पुश अप आपके सीने को हृष्ट पुष्ट आकार देता है। यह एक्सरसाइज थोड़ा कठिन है पर मुश्किल नहीं। पुश अप खासकर सीने के लिए ही बना है और सीने के वसा को कम करने में कारगर साबित होता है। अगर शुरुआत में आपको इस एक्सरसाइज में कठिनाई होती है तो आप पैर के अलावा अपने घुटनों का इस्तमाल कर सकते हैं पर उस समय तक ही जब तक आपके बाजुओं में ताकत नहीं आ जाती। उसके बाद आप इस एक्सरसाइज को सही तरीके से शुरू कर दें। दौड़ने और रस्सी कूदने के बाद आप यह एक्सरसाइज कर सकते हैं। पुश अप के लिए आपका शरीर गरम होना चाहिए वर्ना आपको दिक्कत आ सकती है।

4. चिन अप:
चिन अप ऊँचे दर्ज़े की एक्सरसाइज होती है और मोटे लोगों को इसे करने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। पर यह एक्सरसाइज आपके शरीर को ताकत देती है और इसे हृष्ट पुस्त और आकर्षक बनाती है। चिन अप करते समय आप दूसरों की मदद ले सकते हैं। कोई दूसरा आपके घुटने को पकड़कर आपकी मदद कर सकता है। शुरुआत में आप यह तरीका इस्तमाल में ला सकते हैं पर कुछ दिनों में जब आपके बाज़ू आपका भार सहने के काबिल हो जाएँ तो आप बिना किसी की मदद लिए यह कर सकते हैं।

5. डंबल फ्लाइज:
यह एक्सरसाइज भी आपके सीने को अच्छा आकार देती है। यह आपके सीने की चौड़ाई को बढ़ाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको टेबल और डंबल या भारी वस्तु चाहिए जो आप हाथों से बिना अपना नियंत्रण खोये उठा सकते हैं। आप यू ट्यूब पर सही तरीके के बारे में जान सकते हैं जहाँ आपको इस एक्सरसाइज को करने का सही तरीका मिलता है।

6. बेंच प्रेस:
यह भी एक ऐसी एक्सरसाइज है जो सीने कि चर्बी को हटाने का अच्छा तरीका है और इसे सही आकार देता है। बेंच प्रेस कई तरीके के हो सकते हैं जैसे: झुका हुआ, ढ़ला हुआ या सीधा। आप अपने सीने को सही आकार में लाने के लिए इन में से तीनों या एक एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

7. लपेटकर कूदना:
इस एक्सरसाइज में कूदते हुए आपको घुटनों से अपनी छाती को छूना होता है। शुरुआत में यह एक्सरसाइज मुश्किल लग सकता है पर अगर आप रोज़ कूदते हैं और रस्सी कूदते हैं तो जल्द ही आप यह एक्सरसाइज भी करने लगेंगे। यह एक्सरसाइज कठिन ज़रूर है पर उतना ही असरदार भी है। एक दिन में 3 बार दोहराकर 30 बार लपेटकर कूदने से आपके शरीर की 20 प्रतिशत वसा कम हो जाती है। आप जितना ज़यादा इस एक्सरसाइज को करेंगे आपको उतने ही असरदार रिजल्ट मिलेंगे।

8. पुरुषों की ब्रा:
यह उन पुरुषों के लिए है जिनका स्तन काफी झूला हुआ हो। अगर आप एक्सरसाइज करते समय असहज महसूस करते हों तो आप पुरुषों के लिए आने वाली ब्रा पहन सकते हैं। आपको यह उपाय पसंद नहीं आ सकता है पर यह आपके लिए असरदार होगा नहीं तो आप सही ढंग से एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगे। शुरुआत में आप इस उपाय के बारे में सोच सकते हैं और 2 से 3 महीने बाद अपने आप ही आपको इस ब्रा की ज़रुरत नहीं होगी क्योंकि आप झूलते हुए सीने से निजात पा चुके होंगे।



Click it and Unblock the Notifications