Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
टिप्स: खाना खाने का सही तरीका
आप मानें या न मानें, शरीर को स्वस्थ बनाने में व्यायाम से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक भोजन मायने रखता है। स्वास्थ्यवर्धक भोजन को लेना कोई कठिन टास्क नहीं है कि आप परेशान हो जाएं कि क्या करें, कैसे करें। बस आपको कुछ डाइट प्लान को ध्यान में रखकर खाना खाना होगा। ऐसा नहीं कि जो लोग बॉडी बनाना चाहते है, वही इसका पालन करें, हर कोई इन टिप्स को ध्यान में रख सकता है। युवा रहना चाहते हैं तो खाने पर रखें नियंत्रण
खाना खाने के सही तरीके जानें

भूख लगने से पहले खाएं
जब आपको भूख लगती है तो आप ज्यादा खा लेते हैं और कुछ भी मिले, खाना पसंद करते है, ऐसे में आपकी परफेक्ट डाइट की धज्जियां उड़ जाती हैं। ठीक इसी तरह जब ज्यादा प्यास लगी हो, तो एकदम से पानी नहीं पीना चाहिये। पानी को हमेशा बैठकर आराम से छोटे-छोटे घूंट भरकर पीना चाहिये।

छोटे-छोटे कौर खाएं
खाना खाते समय याद रखें कि हर कौर अच्छी तरह चबाकर खाएं। खाने को छोटे-छोटे कौर में खाएं, इससे खाने के साथ सैलाइवा पेट में पहुंचेगी और पाचन क्रिया दुरूस्त होगी। कभी भी हड़बड़ाहट में न खाएं, वरना कौर गले में फंस सकता है।

खाना पेट के लिए खाया जाता है, आंखों के लिए नहीं
कई लोग खाने को देखकर खाते है कि अच्छा लुक है, अच्छे से गार्निश हैं। जैसे- बच्चे चिपचिपी चीजें खाने से कतराते हैं। ऐसा न करें। आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने के अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक भोजन ही ग्रहण करें।

कैलोरी कम करें और पेय पदार्थ न पिएं
स्पोर्ट्स ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक आदि आपको लिक्विड मालूम पड़ते है लेकिन इनमें कैलोरी बहुत अधिक होती है, विशेष रूप से सोड़ा और कार्बोनेटेड ड्रिंक में। यहां तक कि हर समय पैकेट वाला फ्रूट जूस पीना भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे बेहतर है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

सुबह ही नाश्ता करें
सुबह का नाश्ता कभी करना न भूलें। सुबह का नाश्ता करने से शरीर को भरपूर ताकत मिलती है और शरीर का मेटाबोल्जिम भी दुरूस्त रहता है। सारे दिन की एनर्जी, ब्रेकफास्ट से ही बॉडी को मिलती है। ऐसे में स्प्राउट आदि का सेवन बड़ा लाभकारी होता है।

फल और सब्जियों का सेवन करें
हरी साग - सब्जी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पौटेशियम और विटामिन ए-सी-ई-के होता है तो शरीर में रक्त का संचरण अच्छा करता है। आपके शरीर के लिए पालक, ब्रोकली, मशरूम, चाइनीज वंदगोभी आदि बहुत लाभप्रद होते हैं।

मछली का सेवन करें
अगर आप एक सप्ताह में दो बार मछली का सेवन करते है तो आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलेगी। लेकिन याद रहें, आप कैन मछली या स्मोक्ड मछली, में नमक की अधिकता होती है, ऐसे में उसे खाना थोड़ा नुकसानदायक होता है।

चिकेन स्वास्थ्यवर्धक नहीं होता है
अगर आपका ऐसा मानना है कि चिकन में बहुत ऊर्जा होती है तो आप गलत सोच रहे है। चिकन को पचाने में बॉडी को काफी मशक्कत करनी पड़ती है, उसकी अपेक्षा साग-सब्जी ज्यादा लाभदायक होते है। अगर आप चिकन के शौकीन है तो ग्रिल्ड चिकन का सेवन करें।

संतृप्त वसा को घटाएं
शरीर में फैट ज्यादा होने पर भी वह फिट एंड फाइनल नहीं रहता है। मछली का तेल, वनस्पति तेल, सूरजमुखी और जैतून के तेल में वसा की मात्रा कम होती है, ऐसे में इनका उचित और सीमित मात्रा में सेवन अच्छा रहता है।

कम मात्रा में खाएं- चीनी, नमक और मैदा
चीनी, नमक और मैदा का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इनके सेवन से सिर्फ कैलोरी में इजा़फा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
