Latest Updates
-
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम
अपनी राशि के अनुसार कीजिये ये व्यायाम
यदि आप ऐसा सोचते हैं कि आपके शरीर के अनुसार व्यायाम करना आपकी सेहत के लिए अच्छा है तो पुन; विचार करें। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि आपको आपके शरीर के अनुसार व्यायाम करना चाहिए परन्तु राशि के अनुसार व्यायाम करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।
पतली कमर पाने के लिए कुछ टिप्स
आपकी राशि कौन सी है? जानें कि आपके लिए कौन से व्यायाम उपयुक्त हैं। इस लेख को पढ़ें तथा आपके लिए किस प्रकार का व्यायाम उपयुक्त है जानें और अपने शरीर को सुगठित बनायें।

1. मेष (मार्च 21 से 20 अप्रैल):
आप व्यायाम करके अपना मूड ठीक कर सकते हैं। अत: उस व्यायाम पर ध्यान केंद्रित करें जो आपके मुख्य क्षेत्रों से संबंधित हो - अपनी मांसपेशियों को टन करना और उन्हें मज़बूत बनाना।
इसके अलावा आपकी राशि के लिए नियमित रूप से हृदय के लिए किये जाने वाले व्यायाम के अलावा आपकी राशि के लिए खेल जैसे साइकिल चलाना और वेट लिफ्टिंग (वज़न उठाना) आदि की सलाह भी डी जाती है।
मुख्य समस्या के क्षेत्र: सिर, मांस पेशियाँ और चेहरा।

2. वृषभ (अप्रैल 21 से मई 21):
वृषभ राशि वालों को खाने से बहुत प्यार होता है। अत: यदि आप आवश्यकता से अधिक खाते हैं तो आपको वज़न बढ़ने की समस्या आ सकती है। साधारण व्यायाम जैसे स्ट्रेचिंग और स्ट्रेथ्निंग एक्सरसाइज़ से आपको फ़ायदा पहुँच सकता है। ध्यान रखें कि आपको प्रतिदिन बहुत अधिक मेहनत वाले व्यायाम जैसे क्रॉस ट्रेनिंग और डांस की बहुत आवश्यकता होती है।
मुख्य समस्या के क्षेत्र: गर्दन, गला, टॉन्सिल्स और वोकल कॉर्ड्स

3. जेमिनी (मई 22 से जून 21):
मिथुन राशि वाले अधिकतर स्वस्थ होते हैं फिर भी आपको अपने सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के लिए सही व्यायाम की आवश्यकता होती है। आपके लिए ग्रुप एक्सरसाइज़ बहुत अच्छी होती हैं अत: आप एरोबिक्स या ज़ुम्बा एकसरसाइज़ के द्वारा सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं।
मुख्य समस्या क्षेत्र: हाथ, भुजाएं, फेफड़े और तंत्रिका तंत्र

4. कर्क (जून 22 से जुलाई 22):
आपके लिए वॉटर स्पोर्ट्स बहुत उपयुक्त होते हैं। अत: आप स्वीमिंग तथा पानी से संबंधित व्यायाम जैसे वॉटर एरोबिक्स भी कर सकते हैं जिससे आपका शरीर आकार में रहे तथा वज़न भी कम हो। आपके लिए साइड लिफ्ट्स और मांसपेशियों को मज़बूत करने वाले व्यायाम बहुत लाभदायक होते हैं।
प्रमुख समस्या क्षेत्र: पेट, पाचन तंत्र और छाती

5. सिंह (जुलाई 23 से अगस्त 22):
रक्त का प्रवाह अच्छी तरह होने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना आवश्यक होता है। अत: आपको व्यायाम को अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। क्योंकि आपके प्रमुख समस्या क्षेत्र पीठ का ऊपरी भाग होता है अत: अपनी पीठ की मांसपेशियों को मज़बूत करने वाले व्यायाम करें। आपके लिए विभिन्न गतिविधियाँ जैसे डांसिंग और पिलेट्स भी लाभदायक हैं।
मुख्य समस्या क्षेत्र: पीठ का ऊपरी भाग, मेरु दंड और हृदय

6. कन्या (अगस्त 23 से सितंबर 20):
यद्यपि कन्या राशि वालों को फिट रहना पसंद होता है परंतु बहुत बार ऐसा होता है कि जब फिटनेस की बात आती है तो ये आलस महसूस करने लगते हैं आपके लिए फुल बॉडी वर्क आउट अच्छा होता है। अत: विभिन्न खेल जैसे फ़ुटबाल, डांसिंग और रनिंग आपके लिए अच्छे होते हैं।
मुख्य समस्या क्षेत्र: तंत्रिका तंत्र, पाचन तंत्र और स्प्लीन

7. तुला (सितंबर 21 से अक्टूबर 22):
आपके लिए हल्के फुल्के व्यायाम बहुत अच्छे होते हैं। अत: आपको ऐसे व्यायाम करने चाहिए जिससे आपको थकन न महसूस हो। आप गोल्फ़ या टेबल टेनिस खेल सकते हैं। हालाँकि यदि आप बहुत मेहनत वाले व्यायाम करना चाहते हैं तो आप ट्रेड मिल या जॉगिंग कर सकते हैं।
प्रमुख समस्या क्षेत्र: कमर, नितंब और किडनी

8. वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 21):
क्योंकि आपकी राशि से पता चलता है कि आप बहुत अधिक तेज़ हैं अत: आपको ऐसे व्यायाम करने चाहिए जो प्रतिस्पर्धी तथा ज़ोरदार हो। आपको मार्शल आर्ट तथा मराथान रनिंग की सलाह दी जाती है। हालाँकि यदि आप जिम में वर्कआउट करना चाहते हैं तो आपके लिए क्रॉस ट्रेनिंग और फंक्शनल ट्रेनिंग ठीक रहेगी।
मुख्य समस्या क्षेत्र: प्रजनन प्रणाली और उत्सर्जन तंत्र

9. धनु (नवंबर 22 से दिसंबर 21):
हालाँकि अन्य सभी राशियों की तुलना में इस राशि के व्यक्ति स्वस्थ होते हैं अत: आपको अपने शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए स्ट्रेचेस पर ध्यान देना चाहिए। आपको खेल जैसे हाइकिंग और रनिंग की सलाह दी जाती है। फिर भी यदि आप ये कसरत नहीं करना चाहते तो आप जिम में ट्रेड मिल या क्रॉस ट्रेनिंग भी कर सकते हैं।
मुख्य समस्या क्षेत्र: कूल्हे, जांघें और नितंब से जुड़ी मांस पेशियां

10. मकर (दिसंबर 22 से जनवरी 19):
क्योंकि आपकी अधिकतर समस्याएं आपकी हड्डियों और जोड़ो से जुड़ी हुई होती है अत: आपको ऐसे व्यायाम करने चाहिए जो इन्हें मज़बूत करें। आपको ब्रिस्क वॉकिंग और जॉगिंग की सलाह दी जाती है। हालाँकि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तथा वज़न कम करने के लिए साइकिलिंग और जॉगिंग भी कर सकते हैं।
प्रमुख समस्या क्षेत्र: जोड़, घुटने तथा दांत

11. कुंभ (जनवरी 20 से फरवरी 18):
हालाँकि खेलना आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है परंतु डांस तथा डांस से संबंधित अन्य कसरतें आपको दुबला होने में सहायक होंगी। हालाँकि आप दौड़ना और वेट ट्रेनिंग भी कर सकती हैं।
प्रमुख समस्या क्षेत्र: परिसंचरण तंत्र, पिंडलियां और पैर का अग्र भाग

12. मीन (फरवरी 19 से मार्च 20):
आपके लिए योग तथा संतुलन से संबंधित व्यायाम सर्वोत्तम होंगे। आप पानी से संबंधित व्यायाम जैसे स्वीमिंग भी कर सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। ध्यान तथा पिलेट्स भी आपके लिए बहुत उपयोगी है।
मुख्य समस्या क्षेत्र: पैर और इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली)



Click it and Unblock the Notifications