Latest Updates
-
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग
अच्छी सेक्स लाइफ चाहिये तो ना खाएं इन्हें...
एक अच्छा लाइफस्टाइल और आहार आपके जीवन को जितना अच्छा बना सकती है उनता ही खराब लाइफस्टाइल और खान-पान आपकी जिन्दगी को तबाह कर के भी रख सकती है। शादी शुदा जिंदगी में अच्छी सेक्स लाइफ का होना बहुत ही जरुरी है। जिसके लिये जरुरी है कि आप का खान-पान अच्छा हो।
खराब खान-पान एक नकारात्मक तरीके से आपकी सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकता है। अगर आप एक बेहतर कामेच्छा पाना चाहते हैं, तो दिन - रात क्या खा रहे हैं, उस पर ध्यान दें। ये सब्जियां दूर करती हैं पुरुषों की इंटिलिटी की समस्या
कई रिसर्च से पता चला है कि, कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थों और पोषक तत्वों को सेक्स जीवन में कामेच्छा बढाने के लिये सकारात्मक भूमिका अदा करते हुए देखा गया है। आइये देखते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ जिनके सेवन से आपकी कामेच्छा में कमी आ सकती है और आपकी सेक्स लाइफ खतरे में पड़ सकती है।

वाइन
वाइन आपकी डेट को खुशनुमा बनाने का काम कर सकती है लेकिन वहीं दूसरी ओर यह आपके कामेच्छा को भी बहुत कम सकती है। शराब का सेवन बहुत ही सीमित में रह कर करना चाहिये।

बर्गर और पराठा
तना-भुना खाद्य पदार्थ आपको कभी भी एक्टिव नहीं रहने देगा और ना ही सेक्स लाइफ में आपको उत्तेजित होने देगा। यौन या प्रजनन स्वास्थ्य के लिए, आपको इन अस्वास्थ्यकर आदतों से बचने की जरूरत है। फ्राई किये आहार में बहुत सारा ट्रांस फैट होता है जो कि आपके टेस्टोस्टेरोन पर उल्टा प्रभाव डालता है।

पास्ता
अगर आप पास्ता खा कर पूरे दिन भर कुछ नहीं करेगें तो, वह फैट के रूप में आपके शरीर में जम जाएगा। इससे भी ज्यादा आप पूरे दिन आलस और पेट में गैस जैसा महसूस करेगें।

पुदीना
गर्मी में पुदीने की चटनी, पराठा और अन्य चीजें तो सभी घरों में बनाई जाती हैं। पुदीना एक ऐसा हर्ब है, जो आपकी कामेच्छा को कम कर सकता है। इसे कई संत और साधु दिन रात चबाते रहते हैं, जिससे कि उनकी कामेच्छा कम हो जाए। इसे अधिक मात्रा में खाने से टेस्ट्रॉन का प्रोडक्शन कम हो जाता है।

मीट
मीट में प्रोटीन और जिंक नहीं होता इसलिये ये इनमें जमा हुआ वसा और कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है। यह आपके ब्लड सकुर्लेशन और सेक्जुअल लाइफ को धीमा बना सकता है। अच्छा होगा कि आप इससे बच कर रहें।

सोया
स्वास्थ्य के लिहाज से सोया बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें खूब सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन समस्या यह है कि इसको हद से ज्यादा खाने से टेस्टास्टरोन का लेवल कम हो जाता है। जिससे कामेच्छा में कमी आ जाती है। इसलिये ज्यादा सोया या फिर टोफू खाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications