Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मासपेरिशां बनाने वाले आहार
अगर आप सिक्स पैक पाना चाहते हैं और इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि मसल्स को कैसे बनाया जाए, तो यह आर्टिकल आप के लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे भोजन के बारे में बताएंगे जो मसल्स को बनाने में मददगार साबित होते हैं। सिक्स पैक को आप रातों रात हासिल नहीं कर सकते। इसके लिए आपको लगातार मेहनत करनी होगी। कई बार ऐसा भी होगा कि घंटों जिम में बिताने के बाद भी आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। कई बार यह बेहद जरूरी होता है कि आप मनुष्य की शारीरिक संरचना की तह में जाएं और पता लगाएं कि मसल को बनाने वाली सामग्री कहां पर जमा हो रही है।
6 पैक एब्स पाने के तरीके
कई लोग वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा खाने की गलती कर देते हैं। क्या यह सही तरीका है? वह सिर्फ अपने भूख और जंक फूड को खाने की इच्छा को शांत करते हैं। अगर आप वास्तव में ऐसे भोजन चाहते हैं जो आपके मसल को बढ़ाए तो सही समय पर सही भोजन करना चाहिए। ऐसे कई भोजन हैं जो मसल्स को बढ़ाते हैं। आपको इसकी पहचान करके सर्वश्रेष्ठ भोजन का उपयोग करना चाहिए। जब आप मसल बढ़ाने वाले भोजन लें तो सही भोजन लें, ताकि आपका मेटाबॉलिज्म और शरीर की कार्यप्रणाली ठीक रहे। यहां हम आपको कुछ ऐसे भोजन के बारे में बता रहे हैं जो आपके पतले मसल को बढ़ाएगा।

1. सैमन और ट्यूना
अगर आपको मछली खाना पसंद है तो सैमन और ट्यूना का सेवन करें। यह पतले मसल को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। अगर आप अपना कैलोरी कम करना चाहते हैं, तो इसमें भी ट्यूना काफी कारगर होता है। तीन औंस ट्यूना में एक ग्राम फैट और 99 कैलोरी ऊर्जा होती है। वहीं हर तीन औंस सैमन में 155 कैलोरी ऊर्जा होती है। सैमन में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आपके हृदय को स्वस्थ रखेगा। तो अगली बार जब आप मसल बढ़ाने वाले फूड के बारे में सोचें तो सैमन और ट्यूना को न भूलें।

2. दही
भले ही आपको दही एक साधारण भोजन लग रहा हो, पर यकीन जानिए यह पतले मसल को बनाने में काफी कारगर होता है। दही अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन से भरा होता है, जो मसल के विकास में सहायक होता है। एक कप दही में कम से कम 20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा यह शरीर की हड्डियों को भी बनाने में मदद करता है।

3. अंडा
मसल को बढ़ाने वाले भोजन में अंडे का जवाब नहीं। अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जो मसल को बनाता है। दूसरे खाद्य पदार्थ की तुलना में आप कम अंडे खाकर भी ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन हासिल कर सकते हैं। अगर आप ऐसे भोजन की तलाश कर रहे हैं जो पतले मसल को बढ़ाए तो आपकी तलाश अंडे पर आकर खत्म हो जाएगी।

4. पोल्ट्री
मसल बनाने में पोल्ट्री भी काफी फायदेमंद होता है। एथलीट को अतिरिक्त प्रोटीन की जरूरत होती है और उन्हें यही प्रोटीन पोल्ट्री से मिलता है। कई बार पोल्ट्री में सैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है और यह आपके कोलेस्टेरोल को बढ़ा सकता है। टर्की और चिकन ब्रेस्ट मसल बनाने का सबसे अच्छा भोजन है।

5. जैतून का तेल
जैतून के तेल को आप लिक्विड एनर्जी भी कह सकते हैं। अगर आप मसल बनाने वाले भोजन की तलाश कर रहे हैं तो अपने आहार में जैतून के तेल को शामिल करें। जैतून के तेल में मसल के ब्रेकडाउन को रोकने की क्षमता होती है। आप इसे अपने बाजू और छाती पर लगाने के साथ-साथ आहार में भी शामिल कर सकते हैं।

6. बादाम
बादाम आपको मजबूत बनाएगा। यह विटामिन ई सबसे अच्छा स्रोत है। बादाम में एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है, जिससे यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। यानी कि आप बादाम खाने से जवान बने रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
