Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बींस खाने से होते हैं शरीर को ये स्वास्थ्य लाभ
फवा बीन्स जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, हरे रंग की फलियां होती हैं जो अपने स्वत: के कवच में रहती हैं। आप इन्हें पैक में, ताज़ा या सूखा हुआ भी खरीद सकते हैं। पोषण से भरपूर फवा बीन्स में प्रोटीन तथा घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है तथा साथ ही साथ वसा कम होता है, संतृप्त वसा से मुक्त होता है तथा मानव स्वास्थ्य के लिए आवश्यक कई पोषक तत्वों का अच्छा स्त्रोत होता है विशेष रूप से विटामिन्स तथा खनिज का। जब भी सामान्य पोषक आहार लिया जाता है जिसमें फवा बीन्स का उपयोग किया गया हो तो यह हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है तथा यह वज़न को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।
ग्वार गम से शरीर को होने वाले लाभ
इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ नीचे बताए गए हैं:

1. हृदय के स्वास्थ्य को अच्छा रखना
इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। इसके अलावा फवा बीन्स में घुलनशील फाइबर (रेशे) होते हैं। घुलनशील फाइबर युक्त आहार आपके शरीर में ब्लड शुगर तथा साथ ही साथ कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी बढ़ाते हैं।

2. वज़न नियंत्रित करना
बीन्स में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, प्रति ¼ कप में 10 ग्राम। इस वर्ष "यूरोपीयन जरनल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशियन" की शोध के अनुसार मोटे या आवश्यकता से अधिक वज़न वाले लोग जो कम कैलोरी, उच्च प्रोटीन, उच्च फाइबर युक्त आहार लेते हैं उनका वज़न उन लोगों की तुलना में कम होता है जो नियमित तौर पर नियंत्रित मात्रा में कैलोरी, उच्च कार्बोहाइड्रेट और कम फैट वाला आहार लेते हैं।

3. पोषक तत्वों से भरपूर
फल तथा सब्जियों की तरह फवा बीन्स भी पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है इसका अर्थ यह है कि इसमें शरीर की प्रक्रिया के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व उपस्थित होते हैं तथा साथ ही साथ इसमें कैलोरी भी कम होती है। साथ ही साथ कॉपर आयरन के साथ मिलकर लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसके अलावा कॉपर रक्तप्रवाह, प्रतिरक्षा प्रणाली, तथा हड्डियों को स्वस्थ तथा संतुलित रखता है। फॉस्फोरस तथा मैग्नीशियम शक्तिशाली हड्डियों के लिए आवश्यक हैं तथा मैग्नीशियम के साथ पौटेशियम रक्त के दबाव के स्तर को नियंत्रित रखता है।

4. आपको प्रसन्न रखती हैं
जी हाँ, ये विशिष्ट बीन्स आपको प्रसन्न रखती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें अमीनो एसिड जिसे एल डोपा (डोपामिन) कहा जाता है, प्रचुर मात्रा में होता है। यह एक रासायनिक पदार्थ होता है जो आपके मूड को अच्छा रखता है तथा अवसादग्रस्तता के विकार को कम करता है।

5. आपके पेट को भरा रखता है
इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में (एक कप में लगभग 13 ग्राम) होता है जिसके कारण यह एक ऐसा स्नैक है जो आपके पेट को भरा रखता है जिससे आप खाने की और आकर्षित नहीं होते। मसली हुई फवा बीन्स को गेंहूं के टोस्ट के ऊपर लगाकर खाकर देखें।

6. आयरन से समृद्ध
एक कप पकी हुई फवा बीन्स में पुरुषों की दैनिक आयरन तत्व की आवश्यकता का 32 प्रतिशत तथा महिलाओं की दैनिक आवश्यकता का 14 प्रतिशत पाया जाता है। शरीर को लाल रक्त कोशिकाओं तथा इसके प्रमुख कोशिका उर्जा स्त्रोत एडोसिन ट्राईफॉस्फेट या एटीपी आयरन के निर्माण के लिए शरीर को आयरन की उचित मात्रा की अत्याधिक आवश्यकता होती है।

7. कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत
कैल्शियम हड्डियों तथा दांतों दोनों के विकास तथा प्रबंधन दोनों के लिए आवश्यक है। इसके अलावा जब हृदय के कार्य की बात आती है तो उसके लिए यह एक आवश्यक पोषक तत्व है।

8. कब्ज़ को रोकने में सहायक
फाइबर आँतों से अन्न कणों को निकालकर आपके पाचन तंत्र को प्रबंधित रखता है।

9. प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाना
विटामिन सी वास्तव में एक प्रभावकारी एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कैंसर पैदा करने वाले मुक्त कणों को तथा सुरक्षा प्रणाली की कमियों को कम करता है।

10. पानी की मात्रा को संतुलित रखना
पौटेशियम में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो आपके शरीर में पानी तथा अम्लता के स्तर को संतुलित रखते हैं। सामान्यत: पसीने से इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं जिन्हें लगातार पुनर्जीवित करना आवश्यक होता है।

11. ऑक्सीजन प्रचुर मात्रा में ले
आयरन हीमोग्लोबिन का महत्वपूर्ण घटक है। हीमोग्लोबिन मुख्य रूप से फेफड़ों तथा अन्य कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए उत्तरदायी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
