Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उम्र को बढ़ने से रोक दें ये ब्रेकफास्ट
इन दिनों हर कोई अपनी उम्र को छुपाने के लिये अच्छे से अच्छा खाना और पहनना चाहता है। आज कल तो जमाना भी ऐसा ही है कि जो सुंदर दिखे और स्वस्थ रहे, केवल वही चल भी सकता है। तभी तो एंटी-एजिंग आहार काफी ज्यादा डिमांड में आ गए हैं। लोग अब अपनी उम्र को कम करने के लिये मेकअप का सहारा नहीं बल्कि खाने पीने पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। दोस्तों अगर आपको जानकारी ना हो तो, हम बता दें कि हमारो आस पास ऐसे बहुत से आहार हैं, जो कि हमारी उम्र को बढ़ने से रोक सकते हैं। 14 आहार जो आपकी बढ़ती उम्र को रोक दे
हमारी त्वचा हर दिन प्रदूषण के संपर्क में आती है, जिससे त्वचा जल्दी मुर्झाने लग जाती है। अब आप चाहे पुरुष हो या फिर महिला, सुंदर दिखना और अपनी उम्र से कम का लगना भला कौन नहीं चाहेगा। तो अगर आपको भी अपनी बढ़ती उम्र को रोकना है और झुर्रियों से छुटकारा पाना है, तो ब्रेकफास्ट में इन आहारों का बिल्कुल खाना ना भूलें।

ब्लूबेरी
इस फल में बहुत सारे महत्वपूर्ण विटामिन और पॉलीफिनॉल पाए जाते हैं। इसे खाने से ना केवल एजिंग धीमी हो जाती है बल्कि कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारी भी पास नहीं आती।

मुसम्बी
यह एक सिट्रस फल है जो कि नींबू की तरह होता है लेकिन नींबू से कहीं ज्यादा लाभदायक होता है। इसमें बहुत सारा विटामिन सी और जरुरी विटामिन्स होते हैं। यह चेहरे से झुर्रियां हटाने के बजाए वेट लॉस में भी मदद करेगा। यह बॉडी शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिससे आपकी एजिंग धीरे धीरे कम होने लगती है। अगर आपको कम उम्र का दिखना है तो, दिनभर में दो कप ग्रीन टी जरुर पियें।

अनार
अनार एजिंग की प्रोसेस को धीमा कर के शरीर के डीएनए में ऑक्सीडेशन को धीमा कर देता है। इसे खा कर आप चमकीली और स्वस्थ त्वचा पा सकती हैं। आपको इसलिये रोजाना ही अनार का सेवन करना चाहिये।

अंडे
स्टडी में पता चला है कि अंडा खाने से आपका पूरा स्वास्थ्य अच्छा बना रह सकता है। इनमें कुछ प्रकार के वसा पाए जाते हैं जो शरीर के काम-काज पर असर डालते हैं। अंडे में विटामिन ए, बी और ई खूब पाया जाता है, जो कि उम्र को बढने से रोक देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
