Latest Updates
-
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत -
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: आज धनु और कर्क राशि के लिए बड़ा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल -
Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Mother's Day पर मां का मुंह कराएं मीठा, बिना ओवन और बिना अंडे के घर पर तैयार करें बेकरी जैसा मैंगो केक -
Budh Nakshatra Gochar 2026: 7 मई से बुध का भरणी नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की खुलेगी सोई हुई किस्मत
वजन घटाने के लिए फायदेमंद शहद का सेवन
हम सभी, शहद के कई सारे गुण जानते हैं लेकिन क्या आपको यह बात पता है कि अगर आप हनी यानि शहद को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपका वजन काफी हद तक घट सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, सोने से पहले हर दिन एक चम्मच शहद का सेवन करने से वजन में कमी आती है और कमजोरी भी नहीं आती है।
हनी डाइट क्या होती है?
हनी डाइट की खोज, माईक मैकइन्नस ने की थी, ये एक एथलीट थे और ऐसे भोजन का सेवन करते थे जिसमें फ्रक्टोज भी भरपूर मात्रा होती है, इसलिए इन्होने शहद का सेवन करना शुरू किया, इसमें वसा नहीं होता है और बॉडी को एनर्जी और स्टेमिना भी काफी मिलती है।
सुडौल बनने के लिये पीजिये शहद और नींबू
शहद का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप चीनी की जगह शहद का सेवन करेें। दिन में शहद ही लें, सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी में तीन चम्मच शहद घोलकर पिएं। ऐसा आप रात में सोने से पहले भी कर सकते हैं। व्यायाम करने के बाद भी आप शहद को गुनगुने पानी में पिएं।

शहद कैसे लाभ पहुंचाता है?
मैकन्नेस के अनुसार, हममें से कई लोग अपना वजन घटाने के लिए हजारों तरीके अपनाते हैं जो बहुत बार हमें कमजोर बना देते है। जब हम सोते हैं तो शुरूआती कुछ घंटों में शरीर का सबसे ज्यादा फैट बर्न होता है। इसलिए सोने से पहले चीनी की बजाय शहद ही लें और पानी के साथ शहद पिएं तो और ज्यादा ताजगी रहेगी।
शहद से होने वाले लाभ शरीर के लिए उल्लेखनीय होते हैं। लेकिन आपको कुछ बातों को ध्यान में रखने की आवश्यकता होती है:
चीनी की बजाय शहद लें: चीनी के बजाय शहद का सेवन ज्यादा लाभकारी होता है। आर्टिफिशियल स्वीटनर न लें, शहद प्राकृतिक होता है और इससे काफी लाभ भी मिलता है। चाय में भी शहद ही डालें।
जंक फूड न लें: जंक फूड न खाएं, इसमें काफी ज्यादा कैलोरी होती है जिसे बर्न में करने में शरीर सक्षम नहीं होता है और वजन बढ़ जाता है।
फास्ट फूड से दूर रहें: पास्ता, मैगी आदि का सेवन बहुत कम करें। इसमें मैदा होती है जो शरीर में ब्लड सुगर को बढ़ाता है और फिर आपको इसमें कम करने में छक्के छूट जाते हैं।
फलों का सेवन सोच कर करें: कई फलों में ब्लड सुगर की मात्रा को बढ़ाने के गुण होते हैं क्योंकि इनमें ग्लूकोज आदि ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप डाइट पर हैं तो फलों का सेवन भी सोच समझकर करें।
आलू से रखें दूरी: डाइट के दौरान आप आलू का सेवन न करें। इसमें कार्बोहाईड्रेट भारी मात्रा में होता है जो शरीर में मोटापा ला देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications