Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
शरीर की गंदगी झट से दूर करे ये डिटॉक्स फूड
हमारी आज की जीवनशैली ने हमें जंक फूड खाने के लिए मजबूर कर दिया है। लेकिन इस जंक फूड से होने वाले दुष्परिणाम भी बहुत हैं। इन दुष्परिणामों से बचने के लिए आपको नियमित रुप से कुछ डीटॉक्स फूड का सेवन करने की जरुरत है।
Christmas Sale: हेल्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट पर पाएं 60% की छूट, जल्दी करें!
विशेषज्ञों का मानना है कि ये डीटॉक्स फूड शरीर से विषाक्त पदार्थें को ही बाहर नहीं निकालते बल्कि आपका वजन भी कम करते हैं। अतः नीचे दिए गए डीटॉक्स फूड के बारे में विस्तार में जानें।
1 लहसुन

अपने एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल एवं एंटीबायोटिक गुणों के कारण लहसुन को एक डीटॉक्स फूड के रुप में भी काफी अच्छा माना गया है। लहसुन में ऐलिसिन नामक एक रसायन होता है जो सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है तथा विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए लहसुन को अपने आहार में शामिल करें।
2 ग्रीन टी

चाय के बिना भारतीयों के दिन की शुरुआत नहीं होती। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके जिगर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसलिए ग्रीन टी पीने की आदत डालें।
3 अदरक

उत्तर भारतीय व्यंजनों में अदरक व लहसुन का इस्तेमाल नियमित रुप से होता है। अदरक में उच्च मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति को बढाते हैं। इसके अलावा अदरक का सेवन पाचन को सुधारता है तथा मतली व गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। हर रोज़ अदरकवाली चाय पीकर आप इसका लाभ उठा सकते हैं।
4 नींबू

नींबू, विटामिन सी से समृद्ध एक खाद्य पदार्थ है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा को निखारता है व मुक्त कणों से लड़ता है। एक गिलास गर्म पानी में कुछ बूंदों नींबू के रस की डालकर मिलाएं तथा रोज़ सुबह इस मिश्रण को पिएं। यह मिश्रण आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालेगा एवं आपके पाचन तंत्र को साफ करेंगे। नींबू आपके पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। इसके कारण आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है।
5 फल

फल में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट व फाइबर उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं। जिसके कारण फल आपकी त्वचा व बालों के साथ-साथ आपके पाचन तंत्र के लिए भी बहुत लाभदायक हैं। हर रोज़ खाने के बाद किसी एक फल का सेवन करें। इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है तथा इन्हें अपने आहार में जरुर शामिल करें।
6 चुकंदर

चुकंदर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखता है तथा आपके जिगर पर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। चुकंदर में मैग्नीशियम, आयरन व विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप चाहे तो चुकंदर को सलाद, जूस या सब्जी के रुप में खा सकते हैं। रक्तहीनता से परेशान लोगों के लिए चुकंदर बहुत लाभदायक है।
7 ब्राउन राइस

ब्राउन राइस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने वाले पोषक तत्व जैसे विटामिन बी, मैग्नीशियम, मैंगनीज व फॉस्फोरस से समृद्ध है। ब्राउन राइस में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पेट को साफ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद सेलेनियम जिगर की रक्षा करता है तथा आपके त्वचा के रंग को निखारता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
