Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भोजन के दौरान पानी पीने के 5 हानिकारक कारण
खाने की मेज़ पर बैठते समय हम अक्सर अपने साथ एक बड़ा पानी का गिलास लेकर बैठते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि खाना खाते समय अपने साथ एक ठंडे पानी का गिलास रखना बहुत जरुरी है, परंतु यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।
हाथों से खाना खाना क्यूं होता है फायदेमंद
यहां हम आपको भोजन के दौरान पानी ना पीने के 5 कारण बताएंगे :

1 आमाशय रस को कमज़ोर करता है
साथ ही, यह भोजन को पचाने में भी हमारी मदद करते हैं। खाने के दौरान पानी पीने से आमाशय रस कमज़ोर हो जाता है तथा इसके कारण कुछ लोगों के पेट में मरोड़ पड़ने लगते हैं। फलस्वरुप, लंबे समय तक खाना पेट में रह जाता है व पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए छोटी अंतड़ी में देर से पहुंचता है।

2 मुंह में लार की मात्रा को कम करता है
लार, पाचन का पहला चरण है। लार में मौजूद एंजाइम केवल खाने को चबाने में ही हमारी मदद नहीं करते बल्कि यह पेट को पाचन एंजाइमों को स्रावित करने का संदेश भेजता है व पेट को पाचन की प्रक्रिया के लिए तैयार करता है। पानी पीने से लार पानी के साथ घुल जाती है जिसके कारण पेट में पाचन एंजाइम पूरी तरह स्रावित नहीं हो पाते हैं। इससे भोजन को चबाने के साथ साथ पचाने में भी मुश्किल होती है।

3 ऐसिडिटी
खाना खाते समय पानी पीने से आपको ऐसिडिटी की शिकायत हो सकती है। चूंकि पानी पाचन तंत्र को कमज़ोर बनाता है तथा यह कई समस्याओं का कारण बनता है। शोनाली सबरवाल के अनुसार, जब पेट पानी से भर जाता है तो यह आमाशय रस को पतला करते हुए कमज़ोर बनाना आरंभ करता है। जिसके कारण पाचक एंजाइम कम मात्रा में स्रावित होते हैं। अतः अपच के कारण पेट में ऐसिडिटी तथा सीने में जलन होती है।

4 शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ती है
शोनाली सबरवाल के अनुसार, ग्लाइसेमिक खाद्य पदार्थों की तरह भोजन के दौरान पानी पीने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ सकता है। चूंकि पानी पाचन तंत्र को कमज़ोर करके भोजन को पचाने में बाधाएं पैदा करता है। इससे खाने में मौजूद ग्लूकोज शरीर में वसा के रुप में परिवर्तित हो जाता है जो बाद में आपके रकेत शर्करा के स्तर को बढ़ाता है। इस तरह आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है।

5 वजन को बढ़ाता है
भोजन के बीच में पानी पीने से इसका सीधा असर आपके वजन पर पड़ सकता है। जैसे की पहले बताया गया है कि खाने में मौजूद ग्लूकोज शरीर में वसा के रुप में तबदील होकर इंसुलिन के स्तर को बढ़ता है। इसके अलावा, आयुर्वेद का मानना है कि कमजोर पाचन अग्नि मोटापे के प्रमुख कारणों में से एक है। यह केवल शरीर में वात, कफ एवं पित्त तत्वों के बीच के असंतुलन को ही नहीं बढाता, बल्कि यह पूरे शरीर की कार्य प्रणाली को भंग करती है।

भोजन में नमक की मात्रा को कम करें
चूंकि नमक शरीर में पानी की तलत को बढ़ाता है इसलिए आप अपने भोजन में नमक की मात्रा को कम कर दें। जिससे ना आपको प्यास लगेगी ना आपको पानी पीने की जरुरत होगी।

भोजन को अच्छे से चबाकर निगलें
भोजन को अच्छे से चबाने से मुंह में मौजूद लार पाचन की प्रक्रिया को तेज़ करती है तथा यह इसका एक स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ है। इसके अलावा अच्छे से चबाकर निगला हुआ खाना बहुत जल्द हज़म हो जाता है। साथ ही, आप खाने को जीतना ज्यादा चबाएंगे आपके मुंह में उतनी ही अधिक मात्रा में लार उत्पन्न होगी, जिसके कारण खाने के दौरान आपको पानी पीने की जरुरत महसूस नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
