Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इसलिए जरूरी है महिलाओं का जिम जाना
जिम वर्कआउट महिला और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि दोनों के एक्सरसाइज अलग—अलग होते हैं। जिम करने से महिलओं का वजन तेजी से कम होता है। महिलाओं के लिए जिम में होने वाले एक्सरसाइज में एरोबिक्स, वेट्स, कार्डियो और स्ट्रेचिंग प्रमुख है। इन एक्सरसाइज से महिलओं का शरीर मजबूत होता है और उसमें लचीलापन आता है। साथ ही इससे बॉडी शेप में भी आती है।
आज के समय में तो जिम के एक्सरसाइज का महत्व और भी बढ़ गया है। आज महिलाओं को फिजिकली ज्यादा वर्क नहीं करना पड़ता है क्योंकि आसान विकल्प उपलब्ध है। पिछली पीढ़ी की महिलओं में जो फिजिकल स्ट्रेन देखने को मिलता था, वह आज की महिलाओं में नहीं है। महिलाओं में फिजिकल स्ट्रेन भले ही घट गया हो, पर मेंटल स्ट्रेस बढ़ गया है।
मेंटल और फिजिकल हेल्थ को बनाए रखने के लिए जिम में जाकर एक्सरसाइज करना जरूरी है। ऐसे कई कारण हैं, जिससे जिम का एक्सरसाइज महिलाओं के लिए अच्छा होता है। आइए ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

1. फिजिकली फिट : जिम में एक्सरसाइज करने से शरीर फिट और एक्टिव रहता है। महिलाओं को मोटापा, दिल की बीमारी और मधुमेह से बचने के लिए फिजिकली एक्टिव रहने की जरूरत पड़ती है। साथ ही फिजिकल एक्टिविटी से शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है। इतना ही नहीं फिजिकल एक्टिविटी से सेल व टिशू के मरम्मत और शरीर के अंग को तंदुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है। अगर कोई महिला फिजिकली फिट है तो वह अपने परिवार को भी सेहतमंद रख सकती है। पूरे दिन तरोताजा रहने का जिम एक बेहतरीन विकल्प है। इससे महिलाएं अपना पूरा दिन उत्साहपूर्वक बिता सकती है।
2. वजन कम करना : जिम का एक्सरसाइज महिलाओं को वजन कम करने में भी मदद करता है। आज कल महिलाओं में जीरो फिगर का चलन काफी बढ़ गया है। हर महिला स्लिम और सेक्सी दिखना चाहती है। जिम के जरिए आप इसे आसानी से हासिल कर सकते हैं। एक्सरसाइज से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि शरीर में मसल्स भी बनते हैं। साथ ही आप पेट, जांघ और बांह को केन्द्र में रखकर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
3. अच्छा खाएं : अगर आप नियमित रूप से जिम करेंगी तो अपने आप अच्छा भोजन लेने लगेंगी। आपके भोजन की मात्रा काफी कम हो जाएगी और आप टुकड़ों में खाने लगेंगी। साथ ही आप पनीर और जंक जैसे फैट फूड खाने से भी परहेज नहीं करेंगे। ज्यादातर फैट एक्सरसाइज के दौरान बर्न हो जाएंगे। जिम करने से आपके खान—पान में अनुशासन आएगा और आप एक रूटीन में बंधेंगी।
4. मजबूती : महिलाओं की सुरक्षा हर रोज चिंताजनक होती जा रही है। महिलाओं में इतनी ताकत तो होनी ही चाहिए कि वह खुद को छेड़छाड़ और रेप से बचा सके। महिलाओं को खुद को बचाने के लिए शारीरिक मजबूती की जरूरत हाती है। वेट ट्रेनिंग जैसे एक्सरसाइज करके महिलाएं जरूरत पड़ने पर लड़ भी सकती हैं। साथ ही कुछ ऐसे भी एक्सरसाइज हैं जो खासतौर से सेल्फ डिफेंस को ध्यान में रखकर किए जाते हैं। हर महिला को अपने बचाव के कुछ न कुछ गुर तो सीखना ही चाहिए।
5. सुखद एहसास : जिम के एक्सरसाइज एक तरह से फिजिकल एक्टिविटी हैं। इससे कुछ हार्मोन निकलते हैं जो तनाव को कम करते हैं। साथ ही इंडार्फिन के स्राव से भी हम तरोताजा महसूस करते हैं। एक्सरसाइज करने से मानसिक तनाव खत्म होता है। वर्कआउट के बाद आप पूरे दिन रीलैक्स और खुश महसूस करेंगे।
6. तंदुरुस्त दिल : जिम के एक्सरसाइज से दिल बेहतर ढंग से काम करता है। कार्डियो एक खास तरह का एक्सरसाइज है जो दिल की धड़कन को बढ़ाकर दिल और शरीर का मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। एक्सरसाइज से शरीर में आक्सीजन का प्रवाह ज्यादा होता है, जिससे पूरे शरीर की कार्यप्रणाली बेहतर होती है। एक स्वस्थ दिल में ही एक स्वस्थ जिंदगी छिपी होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
