Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ठंड में ऐसे करें सेफ एक्सरसाइज
ठंड के समय में सुबह—सुबह एक्सरसाइज करना बिल्कुल भी नहीं सुहाता है। इतने सर्द मौसम में सुबह जल्दी उठ कर एक्सरसाइज करना काफी मुश्किल होता है। साथ ही शाम के समय भी एक्सरसाइज करने की संभावना काफी कम रहती है। ठंड में चलने वाली हवा से मसल्स सुस्त हो जाते हैं और शरीर की अचेतना भी बढ़ जाती है। अगर आप शरीर की ऊर्जा को बढ़ाना चाहते हैं तो आप को अपना आलस्य हटाना होगा।
ठंड के समय ऊर्जा बढ़ाने का एक्सरसाइज की एकमात्र तरीका है। आलस्य भरे ठंड के मौसम में हम एक्सरसाइज के जरिए चुस्त रह सकते हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर भी गर्म रहता है। साथ ही ठंड के समय एक्सरसाइज करने से शरीर की कार्य प्रणाली भी बढ़ती और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। एक तरह से हमारा शरीर जाग जाता है और दिन भर के काम के तैयार हो जाता है।
एक्सरसाइज को नियमित रूप से पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए। हालांकि अगर आप ठंड के समय एक्सरसाइज कर रहे हैं तो कुछ सेफ्टी भी जरूरी है। आम दिनों में किए जाने वाला एक्सरसाइज शायद ठंड के समय फायदेमंद न हो। ठंड के समय में आपकी त्वचा काफी रूखी हो जाती है। सामान्य एक्सरसाइज का हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है और इससे क्रैक, दर्द और दूसरी स्वास्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
आइए हम आपको ठंड के समय में एक्सरसाइज के कुछ सेफ्टी टिप्स के बारे में बताते है।

1. गर्म कपड़े पहनें
ठंड का मौसम आपकी शरीर और बॉडी के लिए काफी कठोर होता है। अगर आप एक्सासाइज के दौरान अपने शरीर को ठीक से नहीं ढकेंगे तो आपको सर्दी-खांसी हो सकती है। आपको मफलर से अपने कान ठीक से ढकना चाहिए। यह बहुत जरूरी है क्योंकि कान ठंड और हवा को लेकर काफी संवेदनशील होता है। बिना जैकेट, मौजा और मोटा ऊनी पैंट पहने खुली हवा में एक्सरसाइज न करें। ठंड से सावधान रहें और हवा से ज्यादा संपर्क में न रहें। जो व्यक्ति खुली हवा में एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं उनके लिए यह टिप्स काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

2. आराम से करें एक्सरसाइज
ठंड के समय तापमान बहुत कम हो जाने के कारण शरीर के जोड़ जकड़ जाते हैं। अगर आप बहुत सख्त एक्सासाइज करेंगे तो जोड़ दर्द देगा और फूल जाएगा। इससे बचने के लिए आप अपनी क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज न करें। अपने जोड़ों के दर्द का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। अगर आप इसे नजरअंदाज कर देंगे तो ये दर्द आपको बहुत बुरी स्थिति में पहुंचा सकता है। साथ ही हाल के समय में अगर आप मसल्स स्ट्रेन और बोन फ्रैक्चर के शिकार हुए हों, तो ऐसे एक्सरसाइज मत कीजिए जिससे इनपर जोर पड़े। यह एक ऐसा सेफ्टी टिप्स है जिसपर आपको शिद्दत से अमल करना चाहिए।

3. पानी पीएं
शरीर की कई समस्याओं को आप पानी पीकर दूर कर सकते हैं। वातावरण में कम आर्द्रता के कारण एक्सरसाइज के दौरान आपका गला सूख सकता है। साथ ही एक्सरसाइज करने पर शरीर से पसीना भी निकलता है। इसकी भरपाई करने के लिए आप जितना हो सके पानी पीएं। आपके लिए पानी बहुत जरूरी है अन्यथा आप डिहइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं। वर्कआउट के दौरान थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।

4. हल्के एक्सरसाइज करें
ठंड के दौरान योगा, डांसिंग और मेडिटेशन भी एक्सरसाइज का एक अच्छा विकल्प है। ये एक्सरसाइज आपको तरोताजा बनाए रखने के साथ-साथ आपको तनावमुक्त भी रखेगा। साथ ही इस एक्सरसाइज के दौरान आप ठंड के भी ज्यादा संपर्क में नहीं आएंगे। इससे स्वास्थ और त्वचा को काफी लाभ पहुंचता है।

5. दबाव से बचें
वर्कआउट के दौरान खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। वेट्स और मशीन के बजाय फ्लोर एक्सरसाइज ज्यादा करें। इससे जोड़ और मसल्स पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। ध्यान रहे स्ट्रेस और स्ट्रेन ठंड के दौरान काफी तकलीफदेह हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
