Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा खतरनाक आहार
हम हर दिन उठते-बैठते ऐसी हजारों चीजे़ खा जाते हैं, जिनका हानिकारक प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। ऑफिस में भूख लगी तो झट से बगल में रखा चिप्स का पैकेट खोला और खाने लग गए। चिप्स के अलावा बाजार में मेक डी का बर्गर, फ्रेंच फ्राई और कोल्ड ड्रिंक आदि भी हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत बुरे होते हैं। क्या आप जानते हैं कि ये खाद्य पदार्थ दुनिया के सबसे बडे़ हानिकारक खाद्य पदार्थ हैं? इस आर्टिकल में हम ऐसे ही फूड के बारे में चर्चा करेंगे और देखेंगे कि ये आपको कौन सी बीमारी दे सकते हैं! दमकती त्वचा के लिए न खाएं ये फूड्स
ये खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे आपकी रोग प्रतिरोधक छमता को कमजोर बना देते हैं, जिससे आपको मोटापा और कैंसर तक की बीमारी होने का खतरा पैदा हो जाता है।

जमाया हुआ भोजन
कुछ लोग जमाया हुआ भोजन बाजार से खरीद कर घर पर गरम कर के खाते हैं, जो कि काफी हानिकारक हो सकता है। इसमे कैंसर पैदा करने वाले तत्वों की मात्रा अधिक हो जाती है।

तला भोजन
तला भोजन कम ही खाएं क्योंकि इसमें प्रयोग होने वाला तेल काफी हानिकारक हो सकता है।

पैक चिप्स
इसमें हानिकारक कम्पाउंड पाया जाता है, जो कि कैंसर का रिस्क पैदा कर सकता है। इसे ज्यादा ना खाएं।

सोडा
सोडे में काफी मात्रा में शक्कर पाई जाती है। इससे आप मोटे हो सकते हैं और यह आपके दिल के लिये काफी घातक हो सकती है।

प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ
बाजर से मीट या मछली वाले प्रसंस्कृत खाघ पदार्थ न खाएं क्योंकि इससे आपको कैंसर होने की संभावना हो सकती है।

फेंटी क्रीम
इसमें हाई मात्रा में फ्रक्टोज कार्न सीरप मिलाया जाता है, जिससे आपको टाइप 2 मधुमेह और कैंसर हो सकता है।

बर्गर
कई बर्गर में ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं जो कि आपके शरीर के लिये हानिकारक हो सकते हैं। इनमें एक तो बहुत सारा नमक मिला होता है और साथ में सॉस मे जमा हुआ वसा भी होता है।

फ्रेंच फ्राई
फ्रेंच फ्राई बहुत सारे नमक और वसा से भरा होता है, जिसका खाने से मोटापा बढ जाता है।

माइक्रोवेव पॉपकॉर्न
इसे खाने से कैंसर हो सकता है क्योंकि इसमें घातक नमक और तेल मिला होता है।

नमक से भरा स्नैक
ऐसे स्नैक जो आप दिन भर चबा कर खाते रहते हैं, उनमें काफी ज्यादा खराब नमक होता है, जिससे आपको मोटापा और अन्य बीमारियां हो सकती हैं।

कृत्रिम मिठास
यह कृत्रिम मिठास जो केक, पेस्ट्री या आइस्क्रीम में होती है, वह आपकी सेहत बिकाड़ सकती है।

सफेद चावल
सफेद चावल से दूर रहें। इसमें बहुत सारा कार्बोहाइड्रेट होता है जो कि आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
