Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शाम को वर्कआउट करने के टिप्स
हर कोई अपनी बॉडी को फिट रखना चाहता है और इसके लिए वह एक्सरसाइज और वर्कआउट भी करता है। हर किसी को हर दिन वर्कआउट करना चाहिये, वर्कआउट में वह कुछ भी करें जैसे - कोई आउटडोर गेम खेले, डांस करें, जम्पिंग एक्सरसाइज करें आदि। वर्कआउट करने से फीजिकल और मेंटल रिलीफ मिलता है और आपकी लाइफस्टाइल में सुधार आता है।
लोग, टाइट शेड्यूल के कारण आजकल शाम को वर्कआउट करना ज्यादा पसंद करते है। इससे उन्हे सही समय भी मिल जाता है और ऑफिस जाने की हडबड़ी भी नहीं रहती है। सारे दिन की थकान भी वर्कआउट से दूर हो जाती है और बॉडी को एनर्जी और रिफ्रेशमेंट मिलता है। शाम को वर्कआउट करने के दौरान कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिये : इन कारणों को जानने के बाद आप आज से ही शुरु कर देगें वर्कआउट करना

1) प्री वर्कआउट : शाम को वर्कआउट शुरू करने से पहले प्री वर्कआउट करना शुरू करें। इससे आपकी बॉडी वॉर्मअप हो जाएगी और आपको अचानक से ज्यादा एनर्जी नहीं लगानी पड़ेगी। शाम को वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए यह एक खास टिप्स है।
2) टाईमिंग : शाम को वर्कआउट करने वाले लोगों को अपना समय निश्चित कर लेना चाहिये। हर दिन उन्हे उसी समय वर्कआउट करना चाहिये, इससे बॉडी को आदत हो जाती है और आपकी सारी थकान दूर हो जाती है। वर्कआउट करने के लिए प्रॉपर शेड्यूल की जरूरत होती है, जो टाईमिंग से ही सेट होती है। अगर आप जॉब करते है तो ऑफिस से लौटने के एक घंटे बाद ही वर्कआउट शुरू करें।
3) कैफीन लें : बॉडी को एक्ट्रा एनर्जी और रिफ्रेशमेंट देने के लिए आप वर्कआउट करने से पहले कैफीन का सेवन अवश्य करें। वर्कआउट से पहले एक कप कॉफी आपकी स्टेमिना को बढा देती है और आपको वर्कआउट करने के लिए एनर्जी देगी। आप चाहें तो कॉफी की जगह ग्रीन टी भी पी सकते है।
4) पानी पिएं : वर्कआउट करने से पहले और करने के दौरान थोड़ा - थोड़ा पानी पीते रहें। इससे बॉडी में डिहाईड्रेशन की दिक्कत नहीं होगी और स्ट्रेस भी नहीं होगा।
5) बाद में खाएं : शाम को वर्कआउट करने के कम से कम दो घंटे बाद ही डिनर करें। आप चाहें तो बाद में कुछ हल्का सा खा सकते है लेकिन भारी भोजन करने से बचें। यह कुछ टिप्स शाम के वर्कआउट के लिए थे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
