Latest Updates
-
जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को 'रामायण' के लिए कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे मिला भगवान 'राम' का रोल -
Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर महसूस होती है थकान? जानिए इसके पीछे की वजह -
National Film Awards 2026: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए विनर्स लिस्ट -
National Ice Cream Day 2026: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानिए इतिहास और भारत में कैसे पहुंची आइसक्रीम -
बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना बढ़ सकती है पेट में गैस और अपच की परेशानी -
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया
भूख को दबाने वाले 20 प्राकृतिक भोजन
क्या आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, वजन बढ़ाना चाहते हैं या फिर अपने वजन को बरकरार रखना चाहते हैं? अगर हां तो यह मामला थोड़ा पेचीदा हो सकता है।
हम सबके साथ कभी न कभी ऐसा होता है, जब हमें बहुत तेज भूख लगती है। ऐसे में हम स्नैक के रूप में ज्यादा कैलोरी वाले कार्बोहाइड्रेट का सेवन कर लेते हैं। नतीजतन हमारा वजन बढ़ जाता है।
इन भोजनों से हो सकती है आपकी मौत
आइए हम आपको कुछ ऐेसे विकल्प बताते हैं जिससे आपका पेट भी भरा रहेगा और वजन भी नियंत्रण में रहेगा। ये भोजन न सिर्फ वजन कम करने में कारगर होते हैं बल्कि सेहत के भी काफी फायदेमंद होते हैं।

1. सेब
कहते हैं कि हर दिन एक सेब खाने से आपको डाक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही यह भूख लगने से भी रोकता है। यह घुलनशील फाइबर और पेक्टीन का बड़ा स्रोत है। इस भारी फाइबर को चबाने में समय लगता है और जब हमारा पेट भर जाता है तो पेट दिमाग को संकेत भेज देता है। इससे हम ज्यादा खाने से बच जाते हैं।

2. अदरक
अदरक भोजन की इच्छा को नियंत्रित करता है। यानी यह भूख लगने से रोकता है। यह उत्तेजक का काम करता है जो कि गैस्ट्रोइन्टेस्टनल ट्रैक्ट से धीरे-धीरे गुजरता है और रक्तप्रवाह के जरिए शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

3. ओट ब्रैन (जई का चोकर)
ओट ब्रैन में केलोरी कम होता है और इसमें संतृप्त करने वाला फाइबर पाया जाता है। ये फाइबर पाचन के दौरान पानी को सोंख लेता है, जिससे इसका आयतन बढ़ जाता है। इससे आपको पेट भरा होने का एहसास होता है।

4. दही
दही से आपको थाइमाइन मिलेगा जो भोजन की इच्छा को शांत करता है। साथ ही दही इम्युनिटी को भी बेहतर बनाता है और बीमारी की प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करता है।

5. अंडा
अंडा लंबे समय तक हमारे पेट को भरा रखता है। साथ ही यह ग्रेलिन हार्मोन को भी रोकता है जो भूख की इच्छा को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इसमें गुणवत्ता वाले प्रोटीन भी पाए जाते हैं जो भूख की इच्छा को खत्म करते हैं।

6. मसाला
गर्म मसाला से न सिर्फ भोजन स्वादिष्ट बनता है, बल्कि इससे शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचता है। इतना ही नहीं, यह भूख की इच्छा को भी कम करता है।

7. फलिया
फलिया और दाल में काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो अघुलनशील स्टार्च और ओलिगोसकहराइड के नाम से जाना जाता है। यह पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। प्रोटीन और फाइबर का मिश्रित प्रभाव होता है जो पेट के खाली होने का समय बढ़ा देता है और हमें लंबे समय तक तृप्त रखता है।

8. एवाकोडो
एवाकाडो स्वस्थ मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर से भरा होता है। इन मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड को पचने में लंबा समय लगता है, जिससे हमरा पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है।

9. डार्क चॉकलेट
70 प्रतिशत डार्क चॉकलेट पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है और हमें अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन का स्राव करता है। डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा भी आपको संतुष्ट कर सकता है।

10. साल्मन मछली
सैमन प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है। यह पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड हार्मोन में बदलाव लाता है, जो भूख को दबाता है।

11. च्यूइंग गम
च्यूइंग गम न सिर्फ आपकी सांसों में ताजगी लाता है, बल्कि भूख को भी कम करता है। यह भूख की इच्छा को कम करता है और वजन कम करने में मददगार होता है।

12. अलसी का बीज
अलसी का बीज फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। यह छोटा बीज भले ही हमारे पेट में ज्यादा जगह न लेता हो पर यह भूख को दबाने में काफी मददगार होता है।

13. ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटकोलामाइन पाया जाता है, जो भूख को कम करता है। इसमें पॉलीफिनॉल पाए जाने के कारण यह थर्मो जेनेसिस को बढ़ाता है और फैट बर्निंग में मदद करता है।

14. टोफू
टोफू को सोयाबीन दूध का दही जमा कर तैयार किया जाता है। यह प्रोटीन, विटामिन ई, इसोफ्लावोन, कैल्सियम और आइरन का बड़ा स्रोत है। साथ ही इसमें कोलेस्टेरोल बिल्कुल भी नहीं होता है। साथ ही टोफू में कार्ब भी काफी कम पाया जाता है और यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है।

15. बादाम
बादाम से आप न सिर्फ अस्वस्थ स्नैक्स से बचेंगे बल्कि यह आपकी भूख को भी शांत करेगा।

16. पुदीना
पुदीना की पत्ती में भूख को शांत करने की अद्भुत क्षमता होती है। आप पुदीना की पत्ती को सीधे भी खा सकते हैं या फिर चार या दूसरे डिश के साथ ले सकते हैं।

17. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी सब्जियां पानी और फाइबर से भरपूर होती हैं, जिससे यह पेट को लंबे समय तक भरी रखती है।

18. पानी
जी हां, एक ग्लास पानी पीकर भी आप भूख को शांत कर सकते हैं। इसलिए नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। इससे आपको हाइड्रेटेड रहने में भी मदद मिलेगी।

19. बीन
बीन फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही इसमें केलोरी भी काफी कम होता है। इससे आप लंबे समय तक भूख को दूर रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications