Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नितंब को कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज
क्या आप अपने बड़े नितंब के कारण चिंतित हैं? क्या आप अपना पसंदीदा ड्रेस सिर्फ इसलिए नहीं पहन पाते हैं क्योंकि यह आप पर खराब दिखते हैं? क्या आप अपना पसंदीदा भोजन नहीं खा रहें हैं क्योंकि आपको लगता है कि इससे फैट ज्यादा जमा होगा?
हर दिन कुछ वर्कआउट के जरिए आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। नितंब को कम करने के कई एक्सरसाइज है, पर आपको ये एक्सरसाइज नियमित रूप से करना होगा। नितंब को कम करने वाले एक्सरसाइज से इस जगह के मसल मजबूत होते हैं और आपका नितंब सही शेप में आता है। साथ ही नितंब को कम करने वाले एक्सरसाइज से नितंब का अतिरिक्त मोटापा भी कम होता है। आइए हम आपको नितंब कम करने वाले कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं।
कर्वी फिगर पाने के लिए करें यह बट एक्सर्साइज

स्टेप अप्स
स्टेप अप्स नितंब कम करने का एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसके लिए आपको एक ऐसे प्लटफार्म का चयन करना होगा जो थोड़ा उंचा हो। इस एक्सरसाज का एक साधारण टिप्स यह है कि आप इसे दूसरी सीढ़ी पर कर सकते हैं। तो फिर स्टेप अप्स शुरू कर दें और नितंबों पर होने वाले जादू को देखें।
स्क्वाट
नितंब को कम करने का स्क्वाट भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह असरदार तो है ही, साथ ही करना भी बेहद आसान है। खूबसूरत नितंब पाने का यह सबसे अच्छा एक्सरसाइज है। स्क्वाट करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह हर मसल फाइबर पर काम करता है। आपको नियमित रूप से यह एक्सरसाइज करना चाहिए। बेहतर परिणाम के लिए आप स्क्वाट को 2—3 सेट में कई बार करें।
रनिंग
अगर आप कठोर एक्सारसाइज नहीं करना चाहते हैं तो रनिंग करें। खूबसूरत नितंब के लिए रनिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह जांघ और नितंब की कैलोरी को बड़ी मात्रा में बर्न करता है। निश्चित रूप से रनिंग से आपका नितंब अच्छा दिखेगा। इसके लिए ग्राउंड या ट्रेडमिल का प्रयोग कर सकते हैं। हर दिन एक से डेढ़ घंटा रनिंग आपको बड़े नितंब की समस्या से निजात दिला देगा।
लंज
अगर आप तेजी से अपने नितंब को कम करना चाहते हैं तो लंज ट्राई करें। अगर आप सुंदर नितंब पाने के लिए कुछ एक्सरसाइज की तलाश कर रहे हैं तो लंज उनमें से एक है। लंज को करना काफी रोमांचक होता है और आप इसे करते वक्त यह महसूस भी करेंगे। नितंब को कम करने वाला एक्सरसाइज कई बार सिर्फ कुछ खास मसल पर ही काम करता है। पर अगर आप एक ही समय में एक से ज्यादा मसल पर असर करना चाहते हैं तो लंज से यह मुमकिन है। आप इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करके बेहतर परिणाम पा सकते हैं।
बट स्क्वीज
खूबसूरत नितंब पाने के लिए बट स्क्वीज भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। खासकर अगर आप अपने नितंब के अतिरिक्त फैट को बर्न करना चाहते हैं तो आप बट स्क्वीज बॉल पर कर सकते हैं। बट स्क्वीजिंग एक्सरसाइज शरीर के निचले हिस्से पर असर करता है, जिससे कैरोली बर्न होती है। अगर आप नियमित रूप से इसे करेंगे तो परिणाम तुरंत मिलेगा। कुछ ही दिनों में आपका नितंब शेप में आ जाएगा। इसके अलावा हाइकिंग, साइड स्टेप स्क्वाट, वन—लेग्ड डेडलिफ्ट्स, रिवर्स लंज सहित नितंब को कम करने वाले कई एक्सरसाइज हैं। आप अपनी क्षमता के अनुसार किसी भी एक्सरसाइज का चुनाव कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
