Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
बाहर का खाना है सबसे ज्यादा हानिकारक : कारण
अक्सर शहर में रहने वाले लोंगो को घर का खाना कम और बाहर का खाना अधिक प्रिय होता है। कभी-कभी काम का बोझ इतना होता है कि घर पर खाना बनाने का समय ही नहीं प्राप्त हो पाता, जिस कारण बाहर खाना लोगों की मजबूरी बन जाती है। नियमित रूप से बाहर खाना खाने से कई बीमारियां हो जाती हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर पड़ जाती है।
MORE: मुँह में पानी लाने वाले 20 स्ट्रीट फ़ूड
बाहर के खाने में कई प्रकार की गंदगियां मिली होती हैं साथ ही वे लोग साफ पानी का भी प्रयोग नहीं करते। घर के खाने का बाहर के खाने से दूर दूर तक कोई मुकाबला नहीं है। अगर आप ऑफिस में लंच के समय बाहर खाना खाने के लिये निकल जाते हैं तो, अपनी यह आदत सुधार लें क्योंकि हम अपले लेख में आपको कुछ विशेष जानकारियां देने वाले हैं। जरुर पढे़ इसे-
फैट और कैलोरी से भरा

ज्यादातर भोजन जो रेस्ट्रॉन्ट में परोसे जाते हैं वे वसा और खूब सारी कैलोरी से भरे हुए होते हैं। अगर इन्हें नियमित खाया जाए तो इंसान को मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल घेर लेता है।
बिना धुली सब्जियां

बाहार बनाई हुई सब्जियां या ग्रेवी आदि के लिये जो सब्जियां प्रयोग में लाई जाती हैं वे , अक्सर बिना धुले ही इस्तमाल की जाती हैं। ऐसे में यह सेहत के लिये बहुत ही हानिकारक होती हैं।
गंदे तेल का प्रयोग

बाहार भोजन बेचने वाले सस्ते से सस्ते तेलों का इस्तमाल बार - बार चीजों को तलने के लिये प्रयोग करते हैं। जो तेल मछली फ्राई करने के लिये प्रयोग किया जा चुका है उसे फिर से पापड़ तलने के लिये प्रयोग किया जाता है। ऐसे तेलों के सेवन से आपको डायरिया या फिर पेट में दर्द पैदा हो सकता है।
अधपका हुआ मांस

क्या आप जानते हैं कि बडे़ बडे़ रेस्ट्रॉन्ट्स में इतनी भींड होती है कि वे जल्दी जल्दी भोजन तैयार करने के चक्कर में मांस मछली को ठीक प्रकार से पकाते भी नहीं हैं। अधपके हुए मांस में बैक्टीरिया और मीट वॉर्म होते हैं , जो पेट में जा कर समस्या पैदा कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
