Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
विराट कोहली के 10 फिटनेस सीक्रेट
सारे क्रिकेट प्रेमी बाट जोह रहे हैं कि कब 14 फरवरी आएं और कब ये वर्ल्ड कप शुरू हों। आपकी फेवरिट कोई भी टीम या कोई भी प्लेयर हों, लेकिन विराट कोहली इन दिनों कॉमन फेवरिट क्रिकेटर है। उसे लड़कियां उसकी सुंदरता को देखकर पसंद करती हैं और लड़के उसकी बॉडी देखकर उस पर फिदा हो जाते हैं। वैसे वो खेलता भी अच्छा है....।
ऐसे फिट रहते हैं हमारे ऋतिक, अक्षय और जॉन
लेकिन क्या आपको पता है कि इतनी फिट बॉडी रखने के लिए विराट को कितनी मेहनत करनी पड़ती है। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि विराट को इसके लिए अपने आप पर कितना नियंत्रण रखना होता है। उसे बहुत सारे वर्कआउट करने पड़ते हैं और कई सारी सब्जियां भी खानी पड़ती हैं। ये तो कही-सुनी बातें, लेकिन विराट की फिटनेस को टॉप 10 फिटनेस सीक्रेट इस आर्टिकल में हैं। तो आइए जानते हैं-
जॉन अपनी बॉडी के लिए क्या करते हैं?

1. 5 दिन वर्कआाउट:
विराट कोहली, सप्ताह में 5 दिन वर्कआउट करते हैं। इससे उनकी बॉडी फिट रहती है और फिटनेस लेवल मेंटेन रहता है।

2. वजन और कार्डियो:
वह साधारण वर्कआउट के अलावा वजन उठाने और कार्डियो भी करते हैं। इससे वह हर तरीके से फिट रहते हैं।

3. आराम करने के दो दिन:
विराट अपने शरीर को 2 दिन पूरा रिलैक्स देते हैं। इससे उनका शरीर को रिपेयर और ग्रो होने का समय मिल जाता है।

4. कोई बुरी आदत नहीं:
विराट न ही धूम्रपान करते हैं और न ही ड्रिंक करता है। इससे उनका शरीर हमेशा फ्रेश रहता है।

5. डाइट:
विराट नॉन वेज खाते हैं लेकिन वह अपनी डाइट को लेकर बहुत सर्तक हैं। हर खाने वाली चीज पर वह कैलोरी का ध्यान रखते हैं।

6. चीट डे:
वर्कआउट के दिनों में चह चीट डे एंजाय करते हैं जिससे उनकी एक्ट्रा कैलोरी बर्न होती है और वह बॉडी को नए रूटीन का भी आदी बना देते हैं।

7. हल्का डिनर:
विराट रात का खाना बहुत हल्का लेते हैं। इससे उन्हे खेलने के लिए स्फूर्ति मिलती है। वह जंक फूड नहीं खाते हैं।

8. खूब पानी पीना:
विराट दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीते ही हैं। वह हमेशा प्यूरीफाइड पानी ही पीते हैं।

9. खेल:
क्रिकेट के अलावा भी विराट कई अन्य खेल खेलते हैं जो उन्हे फिट रखते हैं और भावनात्मक रूप से खुश भी रखते हैं।

10. फोकस:
विराट कोहली का फोकस सिर्फ उनके शरीर और स्वास्थ्य पर होता है। इसीलिए वे मैदान पर भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
