Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ऐसे आहार जिन्हें आपको रोज खाना चाहिये
आजकल की भाग दौड़ भरी वाली जिंदगी में जहां ना तो खाने का कोई समय है और ना ही सोने का। इसलिये अधिकतर लोग अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिये रोज डॉक्टरों की क्लीनिक के चक्कर काटते नजर आते रहते हैं।
READ: बॉडी बिल्डिंग करने वालों के लिये 30 आहार
अगर आप यह जान लें कि कौन से ऐसे आहार रोज खाने से आप फिट रह सकते हैं, तो आप कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं। कहते हैं कि आप जैसा खाते हैं वैसे ही बन जाते हैं। इसलिये अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दीजिये।
आज हम आपको कुछ ऐसे आहारों के नाम बताएंगे जिन्हें रोजाना खाने से आप स्वस्थ्य तन और मन के मालिक बन सकते हैं।

ग्रीन टी
इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो वजन को कम करने के लिए एक जरुरी सामग्री है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढा कर भूखं को कम करता है। अगर आप गीन टी पिएगीं तो यह आपके रक्त को अंदर से साफ करेगी जिससे आप पाएगीं बेदाग और निखरी त्वचा।

बादाम
बादाम ना केवल दिमाग तेज करता है बल्कि दिल को भी सुरक्षित रखता है। बादाम में काफी फाइबर और प्रोटीन हेाता है जो कि अन्य मेवों से कहीं अधिक होता है।

शिमला मिर्च
शिमला मिर्च में विटामिन सी और ई काफी मात्रा में होते हैं, जो खराब स्वास्थ्य को ठीक करते हैं। यह इम्मूयन सिस्टम को भी मजबूत बनाती है। इसके साथ ही यह सांस संबन्धि समस्याएं जैसे फेफड़े का इंफेक्शन, अस्थमा आदि से बचाव करती है।

दही
इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दही को अपने खानपान में शामिल करने से खूबसूरती और स्वास्थ्य दोनों ही बनते हैं।

दूध
दूध एक संपूर्ण आहार है जिसमें मिनरल, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट औ विटामिन उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसे या तो दही या पनीर के रूप में खाया जा सकता है या फिर केवल दूध ही पिया जा सकता है। यह दोनों ही प्रकार से लाभ पहुंचायेगा।

फल
आपको रोज सुबह शाम एक फल तो जरुर खाना चाहिये। यह बहुत जरुरी है कि आप हर प्रकार के फल खाएं क्योंकि हर फल में अपने ही गुण होते हैं। फल खाने से पेट साफ रहता है और शरीर में शक्ति बनी रहती है।

पालक
पालक में बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे कैंसर और दिल की बीमारी नहीं होती। पालक खाने से हिमोग्लोबिन बढ़ता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने के अलावा हृदय संबंधी बीमारियों से लड़ने में भी मददगार होती है। यह आंखों के लिये भी अच्छी मानी जाती है।

अंडा
यह एक तरह का प्रोटीन का खजाना माना जाता है। साथ ही इसमें 8 अमीनो एसिड भी होता है। यह बात कोई भी अंडा खाने वाला व्यक्ति जरुर जानता होगा कि अंडा खाने से शरीर को कितना जादा प्रोटीन मिलता है और पेट भरने में कितना काम आता है।

बींस
बींस में काफी फाइबर होता है जो कि शरीर से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने में मदद करती है। यह पेट को साफ रखती है, हड्डियों को मजबूत बनाती है तथा वजन घटाने में भी सहायक है।

तेल वाली मछली
ताजी ट्यूना या साल्मन खाने से आपको ओमेगा 3 फैट, मिलेगा जिससे शरीर में सूजन नहीं रहेगी। मछली हर प्रकार से शरीर के लिये अच्छी मानी गई है। यह आंखों, बालों, हड्डी और
दिमाग के लिये लाभकारी है।



Click it and Unblock the Notifications
