Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
तैराकी है सबसे अच्छा व्यायाम जानिये इसके स्वास्थ्य लाभ
अगर आपको तैराकी के स्वास्थ्य लाभ पता चल जाएंगे तो आप झट से पूल की ही ओर दौड़ेगें। जी हां, सभी व्यायामों में से तैराकी सबसे उच्च व्यायाम है, जिसे करने से आप पूरी तरह से फिट रह सकते हैं।
स्विमिंग की मदद से कैसे करें पेट को टोन?
हर किसी को तैरना सीखना चाहिये क्योंकि इससे आप दूसरों को डूबने से भी बचा सकते हैं और साथ ही अपने दिमाग के तनाव को भी दूर कर सकते हैं। अब आइये इसी बात पर जानते हैं तैराकी के 10 स्वास्थ्य लाभ।

तनाव दूर करे
स्विमिंग आपके दिल के लिए अच्छा है और यह शरीर पर तनाव के प्रभाव को भी कम करता है। अगर आपको अपने कार्यस्थल पर तनाव महसूस होता है तो पूल पर जाना ना भूलें।

स्टैमिना बढाए
तैराकी कार्डियो वेस्कुलर एक्सरसाइज है। अगर आपको अपनी स्टैमिना बढ़ानी है तो रेगुलर स्विमिंग करें।

मोटापा घटाए
इससे आप अपना मोटापा घटा सकते हैं।

दिल और फेफड़ों के लिये लाभकारी
स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसको करने से सांस बार बार अंदर बाहर खींचनी पड़ती है। इसलिये यह दिल और फेफड़े के लिये अच्छी मानी जाती है। इसे रेगुलर करने से हार्ट अच्छे से काम करता है।

मासपेशियां
रेगुलर तैराकी करने से मासपेशियां मजबूत बनती हैं और उनमें शक्ती आती है। आपकी पूरी बॉडी टोन्ड लगने लगती है।

पूरे शरीर का होता है उपयोग
तैराकी के लिये जब आपके पूरे शरीर की ताकत लगती है तो वो एक अच्छा वर्कआउट माना जाता है। अगर आपको कोई एक ऐसा व्यायाम पसंद करना हो जिसमें पूरे शरीर का उपयोग होता हो तो, तैराकी से अच्छा और कुछ नहीं।

तन मन को करे रिलैक्स
एक बार तैराकी कर लेने से आपके शरीर को दिमाग को बहुत राहत मिलती है।

सिस्टम को करे कूल
यदि आपको गर्मी महसूस हो रही है तो स्विमिंग आपको ठंडक महसूस करवाता है।

लचीलापन लाए
रेगुलर स्विमिंग करने से शरीर में लचीलापन आता है और स्वास्थ्य बनता है।

अन्य लाभ
तैराकी करने से आपके शरीर का आकर सुधरता है, संतुलन बनता है और समन्वय कौशल बढ़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
