Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
उबाल कर खाने पर इन 10 सब्जियों की ताकत हो जाती है दोगुनी
सब्जियों को जब उबाल कर खाया जाता है, तो उनकी ताकत दोगुनी बढ़ जाती है। कुछ सब्जियां जैसे, पालक, गाजर, शकरकंद और पत्तागोभी आदि का स्वाद और पोषण तभी निखरता है जब इन्हें उबाल कर खाया जाए। कुछ सब्जियों को उबाल कर और कुछ को आंच पर पका कर ही उनमें मौजूदा पोषण को दोगुना किया जा सकता है।
उबली सब्जियां खाने के 10 स्वास्थ्य लाभ
अगर आप नीचे दी हुई इन सब्जियों को हफ्ते में दो बार उबाल कर खाएंगे तो आपका मोटापा बहुत जल्दी घटेगा। आप चाहें तो इन उबली सब्जियों को सलाद में मिक्स कर के खा सकते हैं।

गाजर
प्लेन पानी में मुठ्ठी भर गाजर काट कर डालें। इसमें एक चुटकी नमक और थोड़ी सी काली मिर्च मिक्स करें। फिर इसे उबाल कर खाएं, यह आपकी आंखों के लिये काफी पौष्टिक होगी।

चुकन्दर
खून की कमी और पीरियड्स की समस्या को दूर रखने के लिये दिन में एक चुकन्दर उबाल कर खाना चाहिये। चुकन्दर को 3 मिनट से ज्यादा नहीं उबालना चाहिये।

आलू
जब भी आप आलू खाएं तो उसे उबाल कर ही खाएं क्योंकि उसमें कम कैलोरीज़ होती हैं।

बींस
बींस को कम से कम 6 मिनट तक उबालें। फिर उसमें चुटकी भर नमक और काली मिर्च मिलाएं। उबली हुई बींस मधुमेह के लिये अच्छी होती है।

पालक
वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हरी पत्तेदार सब्जियों को उबाल कर खाया जाए तो उसकी ताकत दोगुनी बढ़ जाती है। खास तौर पर मेथी और पालक की सब्जियां।

स्वीट कार्न
स्वीट कार्न को उबालने में काफी पानी और समय लगता है। पर इस को हम बिना उबाले खा भी नहीं सकते। स्वीट कार्न में पोषण और ढेर सारे रेशे होते हैं जो कि कब्ज को दूर रखता है।

शकरकंद
शकरकंद में काफी सारा कार्ब होता है जो कि शरीर के लिये बेहद जरुरी है। अगर आप डाइटिंग पर हैं तो शकरकंद खाएं।

फूल गोभी
भाप में पकी हुई फूल गोभी काफी पौष्टिक मानी जाती है। ऐसा करने पर इसमें मौजूदा न्यूट्र्रियन्ट्स और विटामिन्स नष्ट नहीं हो पाते।

पत्ता गोभी
पत्ता गोभी जब उबाल कर खाई जाती है, तो उसका टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाता है। उबालने के लिये जिस पानी का उपयोग किया गया हो, उसा प्रयोग कर लेना चाहिये क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा पोषण होता है।

ब्रॉकली
ब्रॉकली को उबाल कर खाने में ज्यादा टेस्ट मालूम पड़ता है। अगर आपको यह डिश सादी ही खानी हो तो उबालते समय इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिला लें।



Click it and Unblock the Notifications
