Latest Updates
-
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'!
पोहा खाने के स्वास्थ्य लाभ
पोहा एक आम सी डिश है जिसे हम सभी ज्यादातर नाश्ते के रूप में खाना पसंद करते हैं। पोहे की रेसिपी चूड़े से बनती है, जिसे खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। पोहे को ना केवल उत्तर भारत में ही खाया जाता है बल्कि इसे भारत के हर हिस्से में पसंद किया जाता है। आप इसे बनाते वक्त इसमें ढेर सारी सब्जियों का भी प्रयोग कर सकती हैं। जो लोग वेट लॉस डाइट पर हैं, वे भी पोहा का सेवन नियमित रूप से कर के अपना वजन घटा सकते हैं। आइये जानते हैं पोहा खाने के स्वास्थ्य लाभ -

यह आसान से पच जाता है
यह शरीर दृारा आसानी से पच जाता है इसलिये इसे ब्रेकफास्ट में खाया जाना चाहिये। इसे खाने से पेट कभी भारी नहीं लगता।
एनर्जी से भरा
आपका ब्रेकफास्ट हेल्दी होने के साथ एनर्जी देने वाला भी होना चाहिये। लंच टाइम तक आपको अगर एनर्जी से भरा रहना है तो पोहा खाएं।
इसमें आयरन होता है
पोहे में काफी सारा आयरन पाया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा भी करता है। इसे प्रेगनेंट महिलाएं और छोटे बच्चे नियमित रूप से खा सकते हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन बढाने के लिये पोहा जरुर खाना चाहिये।

कार्बोहाइड्रेट से भरा
आप कार्बोहाइड्रेट्स के लिये पोहे पर निर्भर रह सकते हैं। अगर शरीर में सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स नहीं हैं तो आप अपने प्रतिदिन का कार्य ठीक से नहीं कर सकते हैं। पोहे में काफी मात्रा में फाइबर भी होता है।
पोषण से भरा
आप पोहे को बनाते वक्त खूब सारी सब्जियों का प्रयोग कर सकती हैं। इसमें ढेर सारा विटामिन और मिनरल पाया जाता है। आप इसमें मूंगफली और स्प्राउट्स डाल कर टेस्टी बना सकती हैं। कई लोग इसे पोषण से भरने के लिये अंडे भी डालते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications