Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
धूम्रपान छोड़ने के बाद खाएं ये 7 हीलिंग फूड
धूम्रपान करना अच्छी आदत नहीं है, अगर आपने इसे गंभीरता से लिया है और वाकई में धूम्रपान करना छोड़ दिया है तो आपके शरीर को ठीक करने के लिए एक्ट्रा पोषक तत्व की आवश्यकता पड़ती है ताकि आपकी बॉडी पहले से कहीं ज्यादा फिट और स्ट्रांग हो जाएं।
READ: धूम्रपान छोड़ने के पुरुषों के लिए 20 उपाय
स्मोकिंग, बॉडी में कई हार्मफुल एलीमेंट छोड देती है जो शरीर में फेफड़ों के लिए जहर का काम करती है। लेकिन पोषक तत्वों का सेवन करके इन्हे दूर भगाया जा सकता है। आइए जानते है कि धूम्रपान छोड़ने के बाद किन-किन खाद्य पदार्थों का सेवन करें ताकि आप स्वस्थ रहें:

1. विटामिन सी से भरपूर फूड:
विटामिन सी मेटाबोल्जिम को दुरूस्त बनाता है और बॉडी से टॉक्सिन, जैसे-निकोटिन आदि को बाहर निकाल देता है। संतरे, नींबू, पपीता और टमाटर आदि में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

2. गाजर का जूस:
गाजर का जूस, शरीर के लिए लाभकारी होता है। यह रक्त से विषाक्त तत्वों को बाहर निकाल देता है। गाजर के जूस में विटामिन ए, के, सी और बी पाएं जाते हैं जो बॉडी को रिहील कर देते हैं।

3. ब्रोकली:
ब्रोकली की सब्जी या सलाद खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। इसमें सल्फोराफाने होता है जो फेंफड़ों को सही करता है। इसे ऑलिव ऑयल के साथ सलाद के रूप में खाने से बहुत फायदा होता है।

4. पालक:
पालक में विटामिन और फॉलिक एसिड काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं जो आपको सिगरेट पीने के मन से छुटकारा दिलाएंगे। यह शरीर से टॉक्सिन को भी निकाल देती है। पालक का सूप बहुत फायदेमंद होता है।

5. कीवी, स्ट्रॉबेरी और नींबू:
कीवी, स्ट्रॉबेरी और नींबू में विटामिन सी होता है, इसके अलावा इनमें ऐसे गुण होते हैं जिससे आपका शरीर सही शेप में आ जाता है।

6. बैंगन, बीन्स और खीरा:
ये सब्जियां आपके शरीर को हाईड्रेट रखती हैं और आपके ब्रेन को खुश रखती हैं जिससे उसे स्मोकिंग करने का मन नहीं होता है।

7. पानी:
एक दिन में कम से कम दो लीटर पानी पिएं। इससे शरीर के विषाक्त तत्व बाहर निकल जाएंगे। साथ ही किडनी भी स्वस्थ हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
