Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
12 दिनों तक इस महिला ने सिर्फ खाए केले, देखिये क्या हुआ इसके साथ
सभी जानते हैं कि केला हमारे स्वास्थ्य के लिये कितना अच्छा होता है। चावल, गेहूं और मक्के बाद जिसका नाम आता है वह केला ही है। उच्च पोषक तत्व से भरपूर, कम कीमत और आसानी से उपलब्ध होने की वजह से केला सभी दृारा पसंद किया जाता है। यदि आप दिन भर में कुछ ना खा कर केवल केले ही खाएं तो आपका वजन घट सकता है पर अगर आप रोजाना 8-10 केलों के साथ भोजन भी करें तो आप का वजन बढ़ सकता है।
READ: खाने-पीने की पसंद से जानें लड़कियों का व्यक्तित्व
अपना वजन घटाने के लिये ठीक ऐसा ही काम न्यूट्रिशनिस्ट युलिया तरबत ने भी किया। इन्होने अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने तथा वजन घटाने के लिये 12 दिनों तक लगातार सिर्फ केले ही खाए। इन्होने केले के स्वास्थ्य लाभ का परीक्षण करने के लिये मोनो-फ्रूट डाइट शुरु की, जिसमें उन्हें रोजाना केले खा कर दिन बिताने पड़ते थे।

इस तरह की डाइट करने के लिये आप हर तरह के केले खा सकते हैं। कई लोग इस तरह की डाइट में पूरे दिन केले खाने के बाद रात के डिनर में कोई अन्य सब्जी भी शामिल करते हैं। इसके साथ साथ आपको दिनभर में 3 लीटर पानी भी पीना होता है। आप अपनी दिनचर्या में नार्मल व्यायाम भी शामिल कर सकते हैं।
READ: केला खाने के 20 महत्वपूर्ण कारण
रिसर्च के मुताबिक केले को वेट लॉस डाइट प्लान में भी शामिल किया जा सकता है। एक 6 इंच के केले में लगभग 90 कैलोरी होती है जो कि किसी एक चॉकलेट से काफी कम है। इसके अलावा, इस फल में घुलनशील फाइबर भी होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
जानिये बनाना डाइट के दौरान युलिया के साथ क्या-क्या हुआ
इस डाइट को अपनाने के बाद युलिया के साथ जो सबसे अच्छा हुआ वो ये कि उनकी पाचन शक्ती बढ़ी और पेट का दर्द गायब हुआ। इन्हें इस चीज का भी एहसास हुआ कि इनका दिमाग पहले से ज्यादा रिलैक्स रहने लगा और अब वह अपना ध्यान पूरे फोकस से लगा पाती हैं। इसके साथ ही इनके चेहरे पर भी चमक आ गई और शरीर संतुलित और सकारात्मकता से भर उठा।
READ: केले के पत्ते पर खाना खाने का स्वास्थ्य लाभ
युलिया बताती हैं कि इस डाइट को आजमाने से पहले उन्हें हाई ब्लड शुगर, हार्मोन असंतुलन और कैंडिडा की बीमारी थी, जो कि शरीर से सभी विषैले पदार्थो के निकल जाने की वजह से ठीक हो हुई।
अगर आप भी इसी तरह की सेम डाइट अपनाने वाले हैं तो, सबसे पहले डॉक्टर से विचार विमर्श कर लें क्योंकि यह डाइट हर किसी को सूट कर जाए यह जरुरी नहीं है। यह डाइट खास तौर पर उनके लिये अच्छी नहीं है जो लोग थाइरॉयड की बीमारी से पीडित हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
