Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
दूध पियोगे ठंडा तो शरीर रहेगा चंगा

दूध का नाम सुनते ही कई लोगों की नाक-भौं सिकुड़ जाती है, पर यदि उन्हें ठंडे दूध के फायदों के बारे में पता चल जाए तो वे इसे कभी पीना नहीं छोड़ेंगे। ठंडा दूध ना केवल स्वास्थ्य से भरा होता है बल्कि टेस्ट में भी काफी लाजवाब माना जाता है।
अगर गर्म दूध पीने के कई फायदे हैं तो ठंडा दूध भी कुछ कम नहीं है। ठंडा दूध पीने एसीडिटी, मोटापा, बार-बार भूख लगना आदि जैसी छोटी मोटी बीमारियां दूर हो सकती हैं।
READ: गरम-गरम दूध पीने के क्या हैं फायदे
यही नहीं अगर आप जिम से आ कर बुरी तरह से थक जाते हैं और तुरंत एनर्जी के लिये कुछ खाने के लिये ढूंढते हैं तो, आपको एक ओट्स और ठंडे दूध का कटोरा भर खा जाएं। इससे आपकी खोई हुई एनर्जी भी वापस आएगी और मसल्स को रिपेयर होने के लिये प्रोटीन भी मिल जाएगा।
READ: रोजाना दूध और शहद पीने के अनोखे फायदे
आप ठंडे दूध को स्वादिष्ट बनाने के लिये उसमें फ्लेवर भी मिक्स कर सकते हैं। ठंडा दूध पीने से पहले एक बात का बहुत ख्याल रखें कि अगर आपको सर्दी-जुखाम है तो इसे भूल कर भी ना पियें। आज इस पोस्ट में हम आप से ठंडे दूध पीने के फायदों के बारे में कुछ जानकारियां शेयर करेंगे, जो शायद ही आपको मालूम हो। आइये पढ़ते हैं...

1. मोटापा घटाए
अगर आप बिल्कुल ठंडा दूध पियें तो शरीर को पहले उसे नॉर्मल तापमान पर लाने के लिये कैलोरी बर्न करनी पड़ेगी और फिर उसे पचाना पड़ेगा। इससे आपका मोटापा कंट्रोल में रहेगा।

2. एक्टिव बनाए
हल्का गुनगुना दूध पीने से नींद आती है क्योंकि दूध में अमीनो एसिड ट्रिप्टोफान पाया जाता है जो कि दूध गर्म होने तथा स्टार्च वाले फूड के साथ पीने से दिमाग में घुस जाता है। मगर ठंडे दूध में प्रोटीन होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाता और इसलिये इसको दिन में कभी भी पी सकते हैं।

3. एसिडिटी मिटाए
क्या आपने कभी ठंडे दूध को एसिडिटी मिटाने के लिये पिया है? धीरे धीरे ठंडा दूध पीने से पेप्टिक अल्सर के कारण से पैदा होने वाला दर्द भी दूर हो जाता है।

4. भूंख मिटाए
खाना खाने के बाद अगर आपको बार बार भूख लगती है तो, आप ठंडा दूध पी सकते हैं। आप चाहें तो ठंडे दूध में ओट्स मिला कर भी खा सकते हैं।

5. कॉफी का स्वाद बढाए
गर्मी के दिनों में अगर आप कोल्ड कॉफी पियेंगे तो एक दम से तरोताजा हो जाएंगे।

6. शरीर को तर करे
ठंडे दूध में एलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को डीहाइड्रेशन होने से रोकते हैं। अगर आप दिन में दो गिलास ठंडा दूध पियेंगे तो आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट बना रहेगा। दूध पीने का सबसे अच्छा समय है कि इसे सुबह पिया जाए।

7. पचने में आसान
इसमें गैस को दबाने के गुण होते हैं जो कि खाना पचाने के लिये लाभकारी है। यह फैट, घी या तेल को आराम से पचा सकता है। अगर इसमें अररक या मिर्च मिला कर पिया जाए तो ज्यादा असरदार होता है।

8. भारी वर्क आउट के बाद का ड्रिंक
जिम में भारी कसरत करने के बाद अगर कोई एनर्जी से भरी ड्रिंक पीनी है तो आप ठंडा दूध पी सकते हैं। इससे मसल्स को रिपेयर होने के लिये प्रोटीन और शरीर को एनर्जी मिलता है।

9. स्किन बनाए खूबसूरत
चेहरे पर ठंडा दूध लगाने से त्वचा क्लीन और टाइट बनती है। इससे त्वचा हाइड्रेट और स्मूथ हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
