Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
शाम के वक्त वर्कआउट करने के फायदे
सुबह उठते ही जिम जा कर वर्कआउट करना और ऊपर से इस बात की चिंता कि कहीं ऑफिस के लिये लेट ना हो जाए, जैसी आम समस्या बनी रहती है। क्या आपने कभी सोंचा है कि शाम के समय वर्कआउट करने के भी कुछ फायदे हो सकते हैं?
शाम के वक्त अक्सर लोग जिम जाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे उनकी बॉडी पहले से ही वार्मअप रहती है और ऑफिस जाने की टेंशन भी नहीं रहती।
READ MORE: ज्यादा वर्कआउट कर लेने से होती हैं ये समस्याएं
अगर आपकी आंख सुबह नहीं खुलती तो आप शाम को भी जिम जा सकते हैं। सुबह की नींद मत खराब कीजिये और शाम को वर्कआउट कीजिये। लेकिन हां, रात को सोने से पहले तुरंत वर्कआउनट ना कर के आएं क्योंकि इससे नींद खराब हो सकती है।
इसी बात पर आइये जानते हैं कि शाम को वर्कआउट करने के क्या फायदे हो सकते हैं।

आपको अच्छी नींद आएगी
शाम को जम कर कसरत करने से रात को बड़ी ही अच्छी नींद आती है। इससे फैट तो बर्न होता है ही साथ में दिन भर का जितना तनाव होता है वह भी कम होता है।

स्ट्रेस दूर होता है
दिन भर का जितना भी तनाव होता है वह शाम को वर्कआउट करने से दूर हो जाता है। इससे रात को आप रिलैक्स हो कर सो पाते हैं।

आप आराम से सुबह का आनंद लें कर सकते हैं
सुबह आपको जिम जाने का चिंता नहीं रहेगी और आप आराम से उठ कर अपने ऑफिस जाने की तैयारी कर सकते हैं।

अपनी फ़्रस्ट्रेशन निकाल सकते हैं
अगर आपकी आपके बॉस या दोस्त से अनबन हो गई हो तो उसका गुस्सा आप जिम जा कर निकाल सकते हैं। वहां जा कर थोड़ा हैवी वेट उठाइये और सारा गुस्सा निकालिये।

आराम से वर्कआउट करने का समय मिलता है
शाम को ऑफिस का काम निपटा कर आने के बाद जिम में वर्कआउट करने के लिये काफी समय मिल जाता है और किसी बात की जल्दी भी नहीं रहती।

आपकी बॉडी आपका ज्यादा साथ देगी
सुबह के समय शरीर में काफी अकड़न रहती है जिस वजह से वर्कआउट आराम से नहीं हो पाता। पर शाम के समय शरीर में लचीलापन आ जाता है जिससे वर्कआउट अच्छे से हो पाता है।

आपके शरीर में ज्यादा एनर्जी होती है
वर्कआउट करने के लिये आपके शरीर को ताकत की जरुरत होती है। सुबह के समय आपका पेट खाली होता है जिससे आपको कम उर्जा मिलती है। शाम के वक्त आप प्रोटीन शेक पी सकते हैं।

नहीं लगता वॉर्मअप में ज्यादा समय
सुबह उठते ही जिम भागो और ऊप से लंबा वॉर्मअप करो। लेकिन शाम को वर्कआउट करने के लिये आपको ज्यादा देर वॉर्मअप करने की जरुरत नहीं है। आपका शरीर वर्कआउनट करने के लिये अपने आप ही वार्मअप हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
