Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नींद नहीं आने पर अपनाएं ये योगासन
अगर आपको नींद नहीं आती है और आप रात भर करवटें बदलते रहते हैं तो आपको मन में बैचेनी है या फिर किसी प्रकार का आंतरिक तनाव है। ऐसी स्थिति में आपकी मदद, सिर्फ कुछ प्रकार के योगासन ही कर सकते हैं।
READ: थायरायड की बीमारी है तो करें ये 10 योगासन
इन्ही योगासनों में से एक योगानस है - अधोमुख सुखासन। इस योग को करने में मन और चित्त को शांति मिलती है और शरीर में हल्कापन आ जाता है। इसके परिणामस्वरूप आपको अच्छी नींद आती है।
READ: अतिरिक्त चर्बी घटाने के लिये करें त्रिकोण आसन

आइए जानते हैं किस प्रकार करते हैं अधोमुख सुखासन:
1. सबसे पहले एक योगा मैट को बिछाएं, उस पर पालथी मारकर बैठ जाएं।
2. अपनी कमर को झुकाएं नहीं और पीठ को बिल्कुल सीधा रखें।
3. अपने दोनों हाथों की हथेलियों को खोल लें।
4. हल्के से सांस अंदर की ओर लें और अपनी बाहों को ऊपर की ओर उठाएं।
5. अब सांस छोड़ते हुए बाहों को नीचे की ओर लाएं। सिर से मैट को छूने का प्रयास करें, ऐसा करना कठिन होता है, इसलिए ज्यादा एकदम से प्रयास न करें। इसके लिए अपनी कोहनियों को फोल्ड करके मैट पर रखें और इसकी मदद से ऐसा करें।
6. मैट पर सिर रखने के बाद गहरी सांस लें।
7. अब जैसे-जैसे सांस को छोड़ें, अपने सिर को ऊपर उठाते जाएं।
8. वापस सुखासन वाली मुद्रा में आ जाएं।
टिप्स:
अगर आपको इस मुद्रा को करने में दिक्कत आती है तो मैट की जगह पतले गद्दे या कम्बल को बिछा लें।
बरती जाने वाली सावधानियां:
- घुटने में चोट होने पर इस आसन को न करें।
- गर्भावस्था या पीरियड्स के दिनों में इस आसन को न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
