Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे व्यायाम जो चेहरा बनाए टाइट और चमकदार
क्या आप कभी कभी ऐसा नहीं सोचती कि काश कोई ऐसी एक्सरसाज होती जो आपके चेहरे को एक बार में ही निखार सकती? रोज जिम जा कर घंटो पसीना बहा कर भी शरीर पर उतना फरक नहीं दिखता जितना कि आप इन वर्कआउट से खुद को निखार सकती हैं। अगर आपको चमकदार और झर्रियों रहित चेहरा चाहिये तो अपनाएं हमारे दिये हुए व्यायाम। ये व्यायाम करने मे बिल्कुल भी कठिन नहीं हैं।
आपका चेहर तभी खूबसूरत और स्वस्थ दिख सकता है जब उसमें ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा हो। क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन से चेहरे पर ग्लो आता है। तो देर किस बात की है अब ब्यूटी पार्लर पर पैसे खर्च करना बंद करिये और अपनाइये इन व्यायामों को।
ऐसे व्यायाम जो चेहरा बनाए टाइट और चमकदार

हेडस्टैंड
यह एक सिंपल सा वर्कआउट है जो दिखने में थोड़ा कठिन लगता है मगर एक-दो बार के अभ्यास से इसे आसानी से किया जा सकता है। आप एक दीवार का सहारा ले कर इसे कर सकते हैं। इसे कभी भी अकेले ना करें, कोशिश करें कि आपके साथ एक दोस्त या घर का कोई सदस्य हो। यह वर्कआउट शरीर में खून के बहाव को तेज करेगा जिससे चेहरा निखरेगा। यह त्वचा से झुर्रियों को मिटाने में मददगार है।

पसीना बहाने वाला वर्कआउट
ऐसा कोई व्यायाम करें जिसमें शरीर से खूब पसीना निकले। आप के लिये एरोबिक्स या फिर स्विमिंग अच्छी रहेगी क्योंकि इससे पसीना निकलता है। इन व्यायामों से शरीर लचीला और त्वचा चमकदार बनती है।

योगा
योगा में ऐसे कई आसन हैं जो चेहरे के लिये काफी अच्छे माने जाते हैं। इन आसनों को योग टीचर से सीखें और अपने चेहरे को चमकदार और सुंदर बनाने में मदद करें।

पुश अप
तुरंत वॉर्मअप होने के लिये आप 25 पुश अप्स एक साथ कर सकते हैं। अपने शरीर को पुश अप पोजीशन में 30 सेकेंड के लिये होल्ड कर के रिलीज़ करें। ऐसा व्यायाम रोजाना करने से चेहरे की त्वचा अच्छी तहती है।

मुस्कुराना
मुस्कुराने से तनाव झट से दूर होता है और मूड भी अच्छा हो जाता है। साथ ही इससे आपके चेहरे की मासपेशियां खिंचती हैं। रोजाना कुछ सेकेंड की मुस्कान से आप और भी ज्यादा सुंदर दिख सकती हैं।
विशेष नोट- लाइफस्टाइल के और भी रोचक लेख के लिये मोबाइल पर सीधे टाइप करें hindi.boldsky.com और समाचार के लिये hindi.oneindia.com और रहें हमेशा अपडेट।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
