Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अपनाइये ब्रेकफास्ट के ये टिप्स और कीजिये मोटापा कम
क्या आप वजन कम करने के चक्कर में अपना ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं? अगर रात की लंबी नींद के बाद सुबह आप ब्रेकफास्ट नहीं करते तो ये मत समझियेगा कि आप पतले हो जाएंगे बल्कि नाश्ता छोड़ने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट धीमा पड़ जाएगा और आप ज़रा सा भी खाने पर मोटे होने लगेंगे।
READ: अगर आप हैं बहुत व्यस्त तो ऐसे करें नाश्ता
सुबहा का नाश्ता हमारे शरीर के लिये पेट्रोल की तरह होता है जो हमें दिनभर दौड़ भाग करने की ऊर्जा प्रदान करता है। वे लोग जो आपने दिन की शुरुआत किक मार कर करना चाहते हैं उनके लिये हमारे पास काफी हेल्दी टिप्स हैं, जो ब्रेकफास्ट के टाइम अपनानी चाहिये। आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में -

कभी ना भूलें ब्रेकफास्ट
आप चाहे जितने भी बिजी क्यूं ना हों लेकिन ब्रेकफास्ट करना ना भूलें। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ना आपको बाद में अत्यधिक खाना खाने से बचाता है बल्कि शरीर को काम करने की शक्ति भी देता है।
READ: सुबह का नाश्ता छोड़ने से सेहत पर पड़ते हैं ये खराब प्रभाव

प्रोटीन से भरा ब्रेकफास्ट खाएं
प्रोटीन से भरा ब्रेकफास्ट खाने से आपका पेट दुपहर तक भरा रहेगा और अनहेल्दी स्नैक खाने से बचाएगा। आप सुबह उबले अंडे, स्किम मिल्क या चने आदि खाने चाहिये।

फाइबर वाले फूड
फाइबर भी प्रोटीन की ही तरह काम करता है, इसे खाने से भी लंबे समय तक भूंख नहीं लगती। आप चाहें तो सेब या अमरूल जैसे फल खा सकते हैं। जूस की जगह पर साबुत फल खाएं।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिये खाएं
बादाम, ब्लूबेरी, वे प्रोटीन और ओटमील आदि खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वेट लॉस होता है।

पेट भर कर खाएं ब्रेकफास्ट
अगर आप ज्यादा नाश्ता करेंगे तो आपके शरीर में ज्यादा कैलोरी तो जाएगी ही साथ में आप उतनी ही ज्यादा कैलोरीज़ भी लूज़ करेंगे। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि सुबह के समय आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म काफी तेज़ होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
