Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
विटामिन बी 12 की कमी पूरी करेंगे ये खाद्य पदार्थ
इन दिनों काफी लोग विटामिन B12 की कमी से पीड़ित हो रहे हैं। नियमित विटामिन B12 को अपनी डाइट में शामिल करने से हृदय स्वस्थ रहता है, त्वचा फ्रेश दिखती है, शरीर में खून की कमी नहीं हो पाती और बाल मजबूत बनते हैं।
इसके अलावा यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ा कर थकान आदि से भी दूर रखता है। यह शरीर को ब्रेस्ट, कोलोन, लंग और प्रोस्ट्रेस कैंसर से भी दूर रखता है। जिन लोगों के अंदर इस विटामिन की कमी होती है वे इसे बैलेंस करने के लिये सप्पलीमेंट्स भी लेते हैं।
यदि आप चाहें तो विटामिन B12 की कमी हो मांस-मछली और अन्य शाकाहारी खाद्य पदार्थों को खा कर पूरी कर सकते हैं। अब आइये जानते हैं कौन से हैं वे खाद्य पदार्थ जो विटामिन B12 से भरे हुए हैं और जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अंडे
अंडे के पीले भाग में काफी सारा विटामिन B12 पाया जाता है। दरअसल अंडे की पीली जर्दी के अंदर उसके सफेद भाग की तुलना में ज्यादा अधिक विटामिन होते हैं। अंडे के पीले भाग में B12 के अलावा विटामिन B6 भी होता है। वहीं कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैंगनीज़, फॉसफोरस, सेलेनियम, जिंक आदि भी इस पीले भाग में होता है। वहीं अंडे में मौजूद कुल प्रोटीन के आधे से अधिक प्रोटीन सफेद भाग में होता है। साथ ही मैगनीशियम, पोटेशियम, सोडियम भी इसी भाग में पाया जाता है।

दही
दही में आपको बी-कॉम्पलेक्स विटामिन्स जैसे विटामिन बी2 और बी1 तथा बी12 भी मिलेंगे। लो फैट दही खाएं जिससे आपके शरीर को पूरा पोषण मिले और मोटापा भी ना बढ़े। दही में 8% Vitamin B12 होता है, जबकि 2% Vitamin A होता है। साथ ही 8% कैल्शियम, 15% सोडियम, 2% मैग्नीशियम और 2% पोटैशियम होता है।

ओटमील
ब्रेकफास्ट में ओटमील खाने से ना केवल पोषण और विटामिन मिलता है बल्कि इसमें काफी मात्रा में विटामिन B12 भी होता है।

दूध
फुल फैट वाले दूध में vitamin B12 की काफी सारी मात्रा होती है। अगर आप मीट मछली आदि नहीं खाते हैं तो आपके लिये दूध एक अच्छा ऑपशन होगा।

झींगा
अगर आपको अपनी बॉडी में vitamin B12 की कमी पूरी करनी है तो आप झींगे का आनंद ले सकते हैं। इसे पका कर खाइये , यह काफी टेस्टी होता है।

सोया प्रोडक्ट
सोया बीन, सोया दूध या टोफू आदि में vitamin B12 की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा विटामिन बी, विटामिन ए, कैल्शियम, फोलेट, कोलाइन आदि भी सोया मिल्क में पाया जाता है, जो बेहद पौटिक तत्व होते हैं।

चीज़
आपको बाजार में बारह तरह की चीज़ मिलेंगी जिसमें vitamin B12 मौजूद होगा। लेकिन कॉटेज चीज़ में vitamin B12 की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके अलावा चीज़ में कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, सोडियम, फाइबर, आदि भी पाये जाते हैं।

चिकन ब्रेस्ट
चिकन खाने वालों को चिकन ब्रेस्ट काफी पसंद होता है। इसमें ज्यादा मात्रा में बी 12 और फोलिक एसिड होता है।

साल्म मछली
यह मछली काफी टेस्टी होती है। इसमें ढेर सारा विटामिन बी12 होता है। हांलाकि यह मछली काफी महंगी है पर फिर भी यह लोगों के बीच में काफी पॉपुलर है।



Click it and Unblock the Notifications
