Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानिये कैसे इंसान की ताकत को चौगुना बढ़ा सकता है ये बोन सूप
बोन सूप का मतलब है हड्डियों का शोरबा, जो कि एक परंपरागत भोजन भी है। यह शोरबा हड्डियों (बोनमैरो सहित) को उबाल कर बनाया जाता है। इसके लिये भेंड, गाय, बकरी और चिकन आदि की हड्डियों का प्रयोग किया जाता है। ऐसी हड्डियों को जो पकाई ना जा सकें, उन्हें पानी में उबाल कर उससे सूप तैयार किया जाता है। आज हम आपको बोन सूप के स्वास्थ्य लाभ बताएंगे।
MUST READ: चिकन खाने के 11 स्वास्थ्य लाभ
ऐसी हड्डियां जिसे हम सीधे तौर पर नहीं खा सकते हैं- जैसे, पैर, लिगामेंट और टेंडन आदि, को सबसे पहले तेज आंच पर उबाल कर धीमी आंच पर पकाया जाता है। हड्डियों को धीमी आंच पर पकाए जाने से इसमें से कोलेजन, ग्लाइसिन, प्रोलाइन और ग्लूटामाइन आदि पदार्थ निकलता है जो कि शरीर के लिये काफी लाभकारी हेाता है।
MUST READ: चिकन पकाने और खाने का हेल्दी तरीका
क्या आप जानते हैं मांस में उतना पोषण नहीं मिल पाता जितना कि उसकी हड्डी में छुपा होता है। यह सूप आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, फूड एलर्जी को घटाता है, जोड़ों को मजबूत बनाती है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आइये जानते हैं कि बोन सूप आपकी हेल्थ के लिये किस तरह से फायदेमंद है।

पाचन तंत्र मजबूत बनाए
बोन सूप पीने से डायरिया और कब्ज ठीक हो जाता है।

जोड़ों को मजबूत बनाए
बोन सूप में ग्लूकोस्माइन, कोंड्रोटिन सल्फेट और अन्य तत्व पाए जाते हैं जिससे जोड़ो में मजबूती आती है और उनमें दर्द नहीं होता। साथ ही यह ऑस्टोपुरोसिस बीमारी से भी बचाता है।

जवां बनाए
यह कोलाजेन से भरा होता है। यह नाखून, त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाता है।

दिमाग तेज बनाए
इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है जो कि दिमाग तेज बनाता है और ध्यान बनाए रखने में मदद करता है।

इम्यून सिस्टम
इसमें ढेर सारा मिनरल, विटामिन और अन्त तत्व पाए जाते हैं जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप हर बीमारी से बचे रहते हैं।

मजबूत हड्डियां बनाए
इस सूप में काफी सारा कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम होता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आपकी हड्डियों में कैल्शियम कम पड़ गया है तो वह उसकी कमी को पूरा करेगा।

एनर्जी भरे
इसे पीने के बाद आपको शरीर में उर्जा महसूस होगी। यह थकान को पूरी तरह से मिटा देता है। यह बीमार लोगों को एनर्जी देता है।

अच्छा बैक्टीरिया बढाए
यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढावा देता है , जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है। साथ ही अच्छे बैक्टीरिया किसी भी प्रकार के संक्रमण से लड़ सकते हैं।

टॉक्सिन मिटाए
यह शरीर से कैमिकल और टॉक्सिन को निकालता है। इसके अलावा यह बाइल सॉल्ट का प्रोडक्शन भी करने में मदद करता है।

फूड एलर्जी दूर करे
हड्डियों से कोलेजन टूट कर जिलेटिन नामक तत्व में बदल कर पेट की लाइनिंग को ठीक करता है। जिसे फूड एलर्जी नहीं होती। साथ ही इसे पीने से पेट का अल्सर, एसिडिटी और पेट की खराबी दूर होती है।



Click it and Unblock the Notifications
