Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अलग-अलग प्रकार के दूध के स्वास्थ्य लाभ
आजकल की जीवनशैली में शरीर को पोषण की बहुत आवश्यकता है। इसलिए आपको कुछ ऐसी चीज चाहिए जो कि आपको पोषण प्रदान कर सके। यदि आप दूध का सेवन नहीं करते तो समझो आप बहुत से विटामिन और मिनरल्स खो रहे हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि दूध से केवल कैल्शियम ही मिलता है और वे दूध के अन्य फायदों से अनजान हैं। भारत में अनेक प्रकार का दूध मिलता है जो कि शरीर के लिए अलग-अलग तरह से फायदेमंद है।
बहुत से लोग मानते हैं कि दूध से केवल कैल्शियम ही मिलता है और यह बढ़ते बच्चों के लिए सेहतमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र कोई भी हो, हम लो -फैट मिल्क की स्किम्ड या अन्य किस्मों से सेहत पा सकते हैं। आजकल दूध के अनेकों विकल्प मौजूद हैं। इसलिए आप अपनी पसंद का दूध चुन सकते हैं।
इसलिए हम आपको स्टोर्स पर मिलने वाले विभिन्न प्रकार के दूध के विकल्पों के बारे में और इनके फायदों के बारे में बता रहे हैं।

कोकोनट मिल्क
यह भारत में मिलने वाला सबसे अच्छा दूध है। नारियल के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन, खनिज और फाइबर आदि की अधिकता होती है। यह पित्ताशय की थैली की पथरी से रक्षा करता है, आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है और लिवर की बिमारियों से भी रक्षा करता है। यह वजन कम करने, सूजन और त्वचा की बिमारियों से लड़ने में भी मददगार है। कोकोनट मिल्क में विटामिन सी, ई और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है।

बादाम का दूध
बादाम के दूध के अनेक फायदे हैं। इससे देर तक पेट भरा रहता है और यह शाकाहारी लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, मोनोअनसेच्युरेटिड फैट, मैंगनीज, तांबा और राइबोफ्लेविन आदि से भरपूर है और इसमें गाय के दूध की तरह कैलोरी कम होती हैं, यह दिल की बिमारियों को दूर करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

गाय का दूध
गाय का दूध भारत में सामान्य रूप से पाया जाता है। गाय के दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, आयोडीन, पोटेशियम, वसा, विटामिन डी, विटामिन बी और खनिजों की अधिकता होती है। यह थायराइड को सही रखता है, गठिया को दूर रखता है, हड्डियों को मजबूत करता है और और रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

बकरी का दूध
बकरी के दूध में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम अधिक होता है और फैट कम होता है। यह हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और एनीमिया को भी दूर करता है। भारतीय महिलाओं में आयरन की कमी पाई जाती है, इसके समाधान के लिए बकरी का दूध इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पाचन में बेहतर है इसलिए यह कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खनिजों को सही प्रकार अवशोषित करता है।

कच्चा दूध
कच्चे दूध में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और मिनरल्स आदि तत्व होते हैं। इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो कि पेट को स्वस्थ रखते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर को विटामिन और मिनरल्स का लाभ उठाने में मदद करता है। क्रीम युक्त दूध भी एक अच्छा विकल्प है।

सोया मिल्क
यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिनको लैक्टोज सहन नहीं होता है और वे पूरी तरह शाकाहारी हैं। सोया मिल्क में फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह हार्ट के लिए अच्छा है क्यों कि यह बेकार कोलेस्ट्रोल को कम करता है और वजन कम करने में भी मददगार है। सोया मिल्क में मौजूद ओनेगा 3 और ओमेगा 6 रुधिर वाहिनियों को मजबूत करता है और प्रोस्टेट कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस और पोस्टमेनोपौसल सिंड्रोम से रक्षा करता है।

इलायची का दूध
इलायची का दूध बनाने में बेहद आसान है। दूध में इलायची की दो या तीन फलियां डालकर इसे 15 मिनट तक उबाल लें। गर्मियों के लिहाज से ये एक शानदार और स्वादिष्ट ड्रिंक है। चॉकलेट और स्ट्राबेरी के मुकाबले इलायची का दूध ज्यादा फायदेमंद है। इलायची में पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन-सी और मैग्नीशियम आदि पाये जाते हैं। इसका एंटीसेप्टिक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है और यह शरीर से गैसों को भी दूर करती है। यह पाचन शक्ति बढ़ाता है और पेट में ऐंठन को भी दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
