Latest Updates
-
मानसून में खुजली और फंगल इंफेक्शन से बचना है? अपना लें डॉक्टर मनीषा के बताए 3 आसान आयुर्वेदिक उपाय -
अजवाइन और काला नमक का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, जानें पीने का सही तरीका -
38 हजार की नौकरी छोड़ खोली चाय की टपरी, अब हर महीने कर रहा लाखों की कमाई, वायरल हो रही शख्स की कहानी -
खाना खाते समय पानी पीना सही है या गलत? जानिए इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है -
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी, जिस दिन बिना मुहूर्त किए जाते हैं शुभ कार्य? जानिए तिथि और धार्मिक महत्व -
Fifa World Cup 2026 ट्रॉफी में लगभग 5 किलो सोना, विजेता स्पेन की प्राइज मनी उड़ा देगी आपके होश -
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन -
जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को 'रामायण' के लिए कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे मिला भगवान 'राम' का रोल -
Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर महसूस होती है थकान? जानिए इसके पीछे की वजह
मैगी खाना सही है या नहीं, जानिये एक्सपर्ट की राय
दिल्ली में जांच किए गए मैगी के सैंपल्स में सीसे (लीड) की मात्रा सीमा से अधिक पाई गई है। अधिकारिक बयान के अनुसार 13 में से 10 नमूनों में सीसे की मात्रा 2.5 पीपीम से अधिक है।
READ MORE: न सिर्फ मैगी में ही बल्कि इन चीज़ों में भी होता है घातक लेड
इसके साथ ही इसके टेस्ट मेकर में भी एमएसजी (मोनोसोडियम ग्लूटामेट) पाया गया है जिसके बारे में प्रॉडक्ट पर कहीं भी नहीं लिखा हुआ है। दिल्ली सरकार गलत प्रचार करने और उपभोक्ताओं को असुरक्षित प्रॉडक्ट बेचने के कारण मैगी पर केस करेगी।
READ MORE: मैगी की दूसरी वैराइटी खाने से पहले यह पढ़ लें
क्या आप कई वर्षों से मैगी खा रहे हैं? क्या यह स्वास्थ्यप्रद है? अगर आपके बच्चे रोज भूंख लगने पर मैगी खाते थे, तो उनके स्वास्थ्य पर कौन कौन से बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। इसके बारे में आइये जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय...

1. यदि आप ज्यादा सीसे की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ खाते हैं तो क्या होता है?
सीसा शरीर में इकट्ठा होकर आपके शरीर पर दीर्घकालिक विपरीत प्रभाव डालता है जैसे कि पाचन क्रिया पर बुरा असर डालना। यह दिमाग, किडनी और प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करता है।

2. मैगी में सीसे की कितनी मात्रा पाई गई है?
यूपी एफडीए (खाद्य और औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश) द्वारा की गई प्रारम्भिक जांच में मैगी के पैकिट में 17 पीपीम तक सीसा पाया गया है। जब कि मनुष्यों को रोजाना के सेवन के लिए सुझावित मात्रा 0.01 पीपीम ही है।
* दिल्ली सरकार के बयान के अनुसार सीसे की 2.5 पीपीम मात्रा की ही सीमा निर्धारित है।

3. मैगी में एमएसजी की क्या स्थिति है?
मैगी के एक पैकिट में मौजूद एमएसजी की मात्रा का सही अनुमान नहीं है, एमएसजी से दिमाग से संबन्धित समस्याएँ, सिर दर्द, लीवर में सूजन आदि परेशानियाँ होती हैं। इससे मैटाबोलिक सिंड्रोम और मोटापे का खतरा रहता है साथ ही यह भूख को भी कम करता है। इसके और भी कई खतरे हैं जिनसे आपको आगाह रहना चाहिए।

4. सीसे की ज्यादा मात्रा को शरीर से बाहर निकालने के लिए क्या करें?
आप इसकी ज्यादा मात्रा शरीर से बाहर नहीं निकाल सकते हैं क्यों कि यह शरीर में जमा हो जाता है। क्रेनबेरी जैसे एंटीऑक्सीडेंट का जूस पीकर आप शरीर पर इसके असर को कम कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियाँ खाएं और ज्यादा पानी पिये, इससे टॉक्सिक लोड कम होगा और पाचन तंत्र सुधरेगा।

5. क्या बच्चों को इससे ज्यादा खतरा है?
बच्चों को इससे ज्यादा खतरा है उनमें दिमाग से संबन्धित समस्याएँ हो सकती है क्यों कि उनके शरीर में लीड का अवशोषण बड़ों की अपेक्षा ज्यादा होता है।

6. मैगी में एमएसजी की मात्रा ज्यादा है तो क्या इसे खाने से मुझे कैंसर हो सकता है?
यह सही है कि एमएसजी और लीड के ज्यादा समय तक सेवन से कैंसर भी हो सकता है। चूंकि मैगी में इन दोनों की ही मात्रा ज्यादा है इसलिए इससे कैंसर का खतरा भी है। जानें 8 ऐसे कारण जो कि कैंसर का कारण बन सकते हैं।

7. यदि मैं सप्ताह में एक बार मैगी खाऊँ तो?
मैगी में एमएसजी और लीड की मात्रा ज्यादा है जिसके दुष्परिणामों का शुरू में कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है।

8. क्या होगा यदि मैं इसे एक माह से खा रहा हूँ?
आपको खाना सही तरह नहीं पचने के कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है क्यों कि सीसा शरीर में जमा हो जाता है। (पढ़ें: आपकी पसंदीदा मैगी में एमएसजी और लीड की मात्रा ज्यादा पाई गई, आपको बीमार कर सकती है मैगी)

9. सामान्य रूप से इसे खाना क्या सही है?
मैगी परिष्कृत आटा या मैदा से बनती है जो कि पचाने में कठिन है। इसमें प्रिजर्वेटिव हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए सही नहीं हैं साथ ही इसमें नमक भी ज्यादा है जो कि हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।

10. ऐसा कहा जाता है कि इसमें पोषक तत्व मौजूद हैं। क्या यह सही है?
हालांकि इसका विज्ञापन इसी तरह किया जाता है कि यह पोषक तत्वों और प्रोटीन से भरपूर है लेकिन न इसमें पोषक तत्व है और न ही फाइबर। इसमें कार्बोहाइड्रेट की अधिकता है जिसकी ज्यादा मात्रा शरीर के लिए सही नहीं है।

11. क्या मैगी ओट्स और मैगी आटा नूडल्स सही हैं?
ऐसा कहा जाता है कि इसमें ओट्स और आटा है लेकिन ऐसा नहीं है कि इसमें ये मौजूद हों। ये दोनों ही मैदा में मिलाये जाते हैं इसलिए मैदा की मात्रा इनसे ज्यादा है और ज्यादा मैदा के सामने ओट्स और आटे की मात्रा तो नगण्य सी है।

12. यदि ऐसा पाया जाता है कि मैगी में सीसे की मात्रा ज्यादा नहीं है तो आप इसे कितने दिनों में खा सकते हैं?
ऐसी स्थिति में आप मैगी को कभी कभार 15-20 दिनों में खा सकते हैं। इसे रोजाना नहीं खाएं क्यों कि यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। (पढ़ें: मैगी के अलावा और भी कई 2 मिनट में तैयार होने वाले स्नैक्स हैं)

13. आप किस प्रकार की मैगी को 15 दिन में खाने की सलाह देते हैं?
यह लोगों का पसंदीदा और जल्दी तैयार होने वाला स्नैक्स है। आप इसके दूसरे विकल्प जैसे ओट्स और आटा नूडल्स ले सकते हैं वो भी कभी कभार जब आपके पास कोई दूसरा विकल्प ना हो।

14. मैगी खाने का सही समय क्या है?
मैगी को कभी नाश्ते में ना लें क्यों कि इसमें मैदा जैसे कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा हैं जो कि पचाने में आसान नहीं हैं। यह दिन की शुरुआत करने के लिए आपको तुरंत शक्ति प्रदान नहीं करती है। इसे शाम को या लांच के बाद खाएं।

15. क्या मैगी में डाली जाने वाली शुष्क सब्जियाँ खाने में सही हैं?
शुष्क सब्जियों में प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो कि मैटाबोलिक रेट को कम कर देते हैं और पाचन क्रिया को कम कर देते हैं। यदि इन्हें नजरंदाज ही करें तो अच्छा होगा।

16. मैं अपने बच्चे को मैगी खिला रही हूँ। क्या यह उसके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है?
मैगी में मैदा यानि कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा हैं और पोषण तत्व, प्रोटीन और फाइबर कम हैं। इसलिए अच्छा होगा इसकी बजाय कोई अच्छा स्वास्थ्यप्रद खाना खाएं। आप स्वाद बदलने के लिए बच्चे को महीने में एक बार मैगी दे सकती हैं। (पढ़ें: तुरंत तैयार होने वाले नूडल्स आपके बच्चे के लिए कितने सही हैं)

17. बच्चे को मैगी खिलाने की सही उम्र क्या है?
बच्चे को मैगी खिलाने की सही उम्र पाँच वर्ष है। लेकिन रोजाना की बजाय महीने में एक बार ही दें।

18. मेरा बच्चा 3 साल का है। क्या मैं उसे मैगी दे सकती हूँ?
शुरू के 5 वर्षों में बच्चे के दिमाग का विकास ज्यादा तेजी से होता है। इसलिए दिमाग के सही विकास के लिए सही पोषण बहुत जरूरी है। सीसे की अधिकता वाला खाद्य पदार्थ खाने से दिमाग का विकास अवरुद्ध हो सकता है। चाहे उसमें सीसे की मात्रा कम ही क्यों ना हो लेकिन चूंकि इसमें कोई पोषक तत्व नही है इसलिए यह बच्चे को मैगी खिलाने की सही उम्र नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications