Latest Updates
-
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से
क्या टोन्ड मिल्क फुल क्रीम मिल्क से ज्यादा बेहतर है?
अगर आपको दूध पीना पसंद है तो आप जरुर जानना चाहेंगे कि टोन्ड मिल्क और फुल क्रीम मिल्क में क्या फरक है? अगर आपको अपना वजन घटाना है और आप फैट वाला दूध नहीं पीना चाहते तो, आपके पास टोन्ड मिल्क का सबसे अच्छा ऑपशन है।
टोन्ड मिल्क को बनाने के लिये स्किम्ड मिल्क पावडर को पानी के साथ फुल क्रीम मिल्क के साथ मिलाया जाता है, जिससे दूध का फैट कंटेन्ट घट जाता है और क्वालिटी बढ़ जाती है।
READ: रोजाना दूध और शहद पीने के अनोखे फायदे
यहां पर हम आपको बताएंगे कि टोन्ड मिल्क पीना क्यूं एक फायदे का सौदा हो सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर
टोन्ड मिल्क में फुल क्रीम वाले मिल्क की ही तरह बाकी सभी पोषक तत्व होते हैं, बस फैट नहीं होता। इसके कैल्शियम भी काफी होता है जो हड्डियों, दांत और मासपेशियों के लिये अच्छा होता है। इसमें वे प्रोटीन भी होता है जो पेट में जा कर आसनी से पच जाता है। इस दूध में पोटैशियम भी होता है जो ब्लड प्रेशर के लेवल को सामान्य बनाए रखता है। आपको इसे रोज सुबह जरुर पीना चाहिये जिससे दुपहर तक आपका पेट भरा रहे।

लो कैलोरी
एक कप टोन्ड मिल्क में लगभग 150 कैलोरी होती है, वहीं दूसरी ओर फुल क्रीम वाले दूध के एक कप में 285 कैलोरीज होती हैं।
READ: आयुर्वेद के अनुसार दूध पिने के कुछ नियम

लो फैट
फुल क्रीम मिल्क में संतृप्त वसा होता है जो कि आपके कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है। संतृप्त वसा हमारे सेहत के लिये हानिकारक होता है क्योंकि यह धमनियों को ब्लॉक कर दिल के रोग और स्ट्रोक को बढ़ा सकता है। टोन्ड मिल्क में 3% फैट होता है इसलिये यह वेट लॉस प्लैन के लिये ठीक है।

एक दिन में कितनी बार पियें टोन्ड मिल्क?
3-12 साल के बच्चों को दिन भर में 3 गिलास टोन्ड मिल्क दे सकते हैं। वहीं वयस्कों को दिनभर में आधा लीटर दूध पीना चाहिये। बूढ़ें लोगों को उम्र के साथ साथ कैल्शियम की आवश्यकता ज्यादा होने लगती है इसलिये उन्हें 750 एम एल, जो कि आधे लीटर से थोड़ा सा ज्यादा पीने की जरुरत होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications