Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
क्या आप जानते हैं दूध पीने के भी हो सकते हैं गंभीर परिणाम
क्या आप ऐसा मानते हैं कि केवल दूध पीने से ही आपका शरीर स्वस्थ बन सकता है? यदि ऐसा है तो आपको फिर से विचार करना चाहिए। कृपया मुझे गलत न समझें। मैं जानता हूं कि बचपन में हमने दूध की महानता और संपूर्णता पर कई बार भाषण सुना है।
Clearance Sale: Up to 90% off on Health Products at HealthKart
चाहे भूख लगे या फिर शाम को खेल कर आने के बाद कुछ खाना हो तो, अक्सर माएं हमें दूध का एक बड़ा सा गिलास थमा दिया करती थीं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दूध के अच्छे गुण हमारे दिमाग की गहराई में इस तरह बैठ गए हैं कि हम हमेशा ही इसे एक उत्तम आहार मानते हैं।
शरीर के लिये ज्यादा कैल्शियम नुकसानदायक
लेकिन ज्यादा दूध पीने से भी कई बार शरीर को भारी नुकसान भुगतना पड़ता है। आइए दूध के दुष्प्रभावों के बारे में जानें।

1. गैस:
क्या?
इसे पेट फूलना भी कहा जाता है। यह ऐसी स्थिति होती है जिसमें पेट या आँतों में आवश्यकता से अधिक गैस बनती है।
कैसे?
गाय के दूध में लैक्टोस होता है। इस लैक्टोस के कारण पाचन तंत्र में जलन होती है जिससे गैस बनती है।

2. जी मचलाना:
क्या?
यह पेट की एक अप्रिय अनुभूति होती है जिसके कारण उल्टी करने की इच्छा होती है।
कैसे?
दूध में पाया जाने वाला लैक्टोस पेट में समस्या उत्पन्न कर सकता है जिसके कारण जी मचलाने की समस्या हो सकती है। यह लैक्टोस के कारण होने वाली समस्या का एक प्रकार है जिसमें व्यक्ति को दूध या दूध से बने उत्पादों का सेवन करने के तुरंत बाद ही पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं प्रारंभ हो जाती हैं।

3. आरबीजीएच के कारण ब्रेस्ट कैंसर:
क्या?
आरबीजीएच को रिकॉमबिनेंट बोवाइनसोमाटोट्रॉपिन भी कहा जाता है। यह कृत्रिम से बनाया गया हार्मोन होता है जिसे गायों को लगाया जाता है ताकि वे अधिक दूध का उत्पादन कर सकें।
कैसे?
हालांकि यह बहुत सनसनीखेज बात लग सकती है परंतु यह एक ठोस सत्य है कि आप अपने घर पर जो दूध पीते हैं उसके कारण ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में पाया जाने वाला एक आम कैंसर है। और किसी भी महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना 8 में से 1 होती है। ऐसी गायें जिन्हें खतरनाक आरबीजीएच हार्मोन दिया गया है उनका दूध पीने से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। अत: आपको सलाह दी जाती है कि दूध के इस दुष्प्रभाव के बारे में सचेत रहें।

4. पेट फूलना:
क्या?
इस स्थिति में ऐसा महसूस होता है कि पेट भरा हुआ है तथा पेट पर सूजन भी दिखती है।
कैसे?
गाय के दूध में उच्च मात्रा में लैक्टोस होता है जिसके कारण पेट में सूजन की समस्या होती है। ऐसा तब होता है जब दूध बड़ी आंत से बिना ठीक से पचे हुए निकलता है। इसके अलावा यह समस्या तब भी हो सकती है जब छोटी आंत लैक्टेस नामक एंजाइम का उत्पादन आवश्यकता से कम मात्रा में करती है। यह एंजाइम लैक्टोस को तोड़ने का काम करती है।

5. नन्हें बच्चों में एनीमिया:
क्या?
एनीमिया ऐसी स्थिति होती है जब रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है।
कैसे?
गाय के दूध में आयरन (लौह तत्व) बहुत कम मात्रा में होता है। और क्योंकि नवजात शिशु अधिक मात्रा में दूध पीते हैं तो इस प्रकार उनमें आयरन की कमी हो जाती है। कभी कभी बच्चों की आंतों में खून का रिसाव होने के कारण भी उन्हें एनीमिया होता है। यह भी गाय के दूध के दुष्परिणाम के कारण ही होता है।

6. श्वसन से संबंधित समस्याएं:
क्या?
दूध के सेवन से कफ़ में वृद्धि हो सकती है जिसके कारण श्वसन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं या बढ़ सकती हैं।
कैसे?
यह बात सत्य है कि दूध के सेवन से कफ़ में वृद्धि होती है। परन्तु सभी दूध एक समान नहीं होते। गायों की कुछ विशिष्ट प्रजातियों के दूध में बीटा-सीएम-7 प्रोटीन पाया जाता है। इस विशिष्ट प्रोटीन के कारण ही श्वसन के रास्ते और पाचन के रास्ते में कफ़ बनता है।

7. एलर्जी:
क्या?
कुछ लोगों को गाय के दूध से एलर्जी होती है तथा वे इसमें उपस्थित प्रोटीन के प्रति प्रतिक्रिया प्रकट करते हैं। इसके कारण उन्हें एलर्जी होती है।
कैसे?
दही में 80 प्रतिशत मिल्क प्रोटीन (दूध में उपस्थित प्रोटीन) होता है। तथा मट्ठे में 20 प्रतिशत तक मिल्क प्रोटीन होता है। जब भी ऐसा व्यक्ति जिसे दूध से एलर्जी है इस प्रोटीन का सेवन करता है तो शरीर इस प्रभाव में आ जाता है कि ये नुकसानदायक पदार्थ (प्रोटीन) हैं। यही कारण है कि शरीर में एलर्जी प्रतिक्रियाएं प्रारंभ हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
