Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रोज-रोज भोजन छोड़ने पर शरीर को भुगतना पड़ता है ये सब...
आज अधिकतर लोग अपना भोजन छोड़ देते हैं। भले ही वह ऑफिस जाते हो या फिर घर पर ही रहते हो, खाना ना खाना मानों उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। ऑफिस के लिये लेट हो रहे हों तो नाश्ता नहीं करते, डाइटिंग पर हैं तो भोजन नहीं करते और अगर खाना खाने के समय भूख न लगे तो उसे भी छोड़ देते हैं।
भोजन न करने से आपको हजार तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने शरीर को भोजन नहीं देंगे तो वह कोई भी कार्य ठीक प्रकार से नहीं कर पाएगी।
READ: रात में क्यूं करना चाहिये जल्दी भोजन
क्या आपके पास दिन में इतना सा भी समय नहीं है कि आप भोजन के लिये 30 मिनट का समय निकाल सकें? यदि आप भली प्रकार से भोजन करते हैं तो आपका शरीर और आपकी सेहत इसके लिये आपको धन्यवाद देगें।
READ: अपनाएं ये तरीके जब बार-बार लगे भूख
आइये जानते हैं कि रोज-रोज भोजन छोड़ने पर हमारे शरीर को कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

1. हार्मोन में आता है बदलाव
जब आप अपना मील स्किप करना शुरु कर देते हैं तो आपके हार्मोन में परिवर्तन आने लगता है। आपका कोर्टिसोल बढ़ता है, जो तनाव का कारण बनता है। साथ ही आपका इंसुलिन लेवल बढ़ जाता है जिससे ब्लड शुगर की समस्या और मोटापे की समस्या शुरु हो जाती है।

2. पाचन समस्या
जब आपका भोजन अनियमित हो जाता है, तो इससे आपके पेट पर भी असर पड़ना शुरु हो जाता है। यदि अच्छा पाचन तंत्र चाहिये तो दिन में तीन बार ठीक उसी समय पर खाना चाहिये।

3. फैट स्टोरेज
जब आप अपना भोजन छोड़ना शुरु कर देते हैं तो आपकी बॉडी कंफ्यूज हो जाती है। वह सोचती है कि आपको भूख लगी है, भले ही आप ने भोजन जल्दी कर लिया हो। जब ऐसा होता है तब आपका शरीर फैट को बॉडी के अलग अलग हिस्से में जमा करना शुरु कर देती है जिससे आपके दूसरे अंग काम कर सकें। अपने शरीर को ऐसा सिगनल भेजना बंद करें और हेल्दी खाना टाइम से खाना शुरु करें।

4. थकान
मील छोड़ने से आपके शरीर का मैटाबॉलिज्म कमजोर पड़ जाता है, जिससे आप हर वक्त थका हुआ महसूस करते हैं। आपके मील में कुछ मात्रा में कैलोरी होती है जो आपको एनर्जी देती है।

5. आप मूडी बन जाते हैं
जब आप खाना नहीं खाते हैं तो आपके हार्मोन में परिवर्तन आता है जिससे आपका मूड बदलता रहता है। भूख लगने से लोगों को गुस्सा आता है।

6. ओवरईटिंग
जब आप सारा दिन भूखे रहते हैं तब आपका शरीर खूब सारे भोजन की डिमांड करने लगता है। इससे आप अति से ज्यादा खा लेते हैं क्योंकि आपका शरीर खाना ना मिलने की वजह से प्राकृतिक हार्मोन जो पेट भर जाने पर दिमाग को सिगनल देता है, वह धीमा पड़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
