Latest Updates
-
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Wishes: चेतक पर चढ़ जिसने...महाराणा प्रताप की जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Healthy Weight Loss Vegetable Daliya Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट और पौष्टिक विकल्प -
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन और कन्या राशि की खुलेगी किस्मत, जानें बुधवार को किन राशियों पर होगी धनवर्षा
वजन बढ़ाने के TIPS: दुबली-पतली लड़कियों के लिये रामबाण उपाय
दुबली पतली लड़कियों को रोज़ किसी ना किसी के सामने उपहास का शिकार बनना पड़ता है। अगर शरीर मोटा है तो दिक्कत और अगर शरीर पतला है तो उससे भी ज्यादा दिक्कत। दुबली लड़कियों पर ना तो कपड़े फिट होते हैं और ना ही उनका फिगर आकर्षक दिखता है।
READ: वजन बढ़ाने के लिये खाएं ये 20 फूड
जिन लोगों के शरीर का वजन कम होता है वे अक्सर बाजारू दवाइयां और पावडर पर विश्वास कर बैठते हैं। मगर इसका भी उन पर कोई असर नहीं दिखता। अगर आप बहुत ज्यादा पतली हैं तो आप नीचे दिये गए नुस्खों को आजमा कर अपना वजन बढ़ा सकती हैं।
READ: जांघों और हिप्स को शेप में लाने के लिए योग
कहने का मतलब है कि आप अपने खान-पान का ठीक से ध्यान रखेंगी और बाहर का जंक फूड खाना बंद कर देंगी तो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढेगा और आप स्वस्थ रहेंगी।
आइये जानते हैं दुबली पतली लड़कियां शरीर का वजन बढ़ाने के लिये क्या क्या खा सकती हैं।

प्रोटीन
प्रोटीन डाइट लेने से वजन बढता है और मासपेशियों की ताकत बढ़ती है। आपको दूध, चीज, मूंगफली, बटर, खजूर, बदालें और बींस आदि का सेवन करना चाहिये। आप चाहें तो बनाना मिल्क शेक भी पी सकती हैं। सुबह बनाना शेक का एक गिलास और शाम को मैंग शेक का एक गिलास वजन बढाने के लिये पियें।

बार्ली/जौ
रात को मुठ्ठी भर जौ के दानों को भिगो कर रखें। सुबह उसके छिलके को निकाल कर दूध में उबाल कर खीर तैयार कर लें। फिर इसमें शक्क या शहद मिला कर खाएं। इसमें दो खजूर भी डाल सकती हैं।

बादाम
अगर आपको स्वस्थ और खूबसूरत दिखना है तो आप बादाम का सेवन जरुर करें। इससे आपको ताकत मिलेगी, वजन बढेगा और विटामिन,आयरन, फॉसफोरस और कैल्शियम की भी प्राप्ती होगी। 12 बादाम रात में भिगो कर रखें और सुबह छिलके निकाल कर पीस लें। इसमें 1 चम्मच बटर और मिसरी मिला कर गरम दूध के साथ खा जाएं।

शहद
यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और वजन भी बढाता है। पतली लड़कियों को 1 चम्मच शहद एक गिलास गरम दूध में मिला कर लेना चाहिये।

आलू
आलू जैसी जड़ों वाली सब्जी में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर की खासी मात्रा होती है जिससे स्वस्थ रूप से फैट मिलता है। रोजाना निश्चित मात्रा में पके हुए या ग्रिल्ड आलू का सलाद में, सैंडविच में या अन्य प्रकार के भोजन में सेवन करके कुछ ही दिनों में वजन बढाया जा सकता है।

रोजाना व्यायाम
रोजाना व्यायाम करने से आपके शरीर का फैट मासपेशियों में तबदील हो जाएगा। कुछ योगआसन और सांस लेने वाली एक्सरसाइज़ करें, जिससे शरीर से विशैले पदार्थ निकले और शरीर का स्टैमिना बढ़े। आप चाहें तो सर्वांगआसन, ब्रिज पोज, कैट पोज, और शवआसन रोज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications