Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
परीक्षा के पहले बच्चों को क्या खाना चाहिये
सही आहार खिलाने का फायदा
परीक्षा देने से पहले हर बच्चा तनाव में होता है। साल भर की पढ़ाई और बीते कुछ दिनों से दिन रात की पढ़ाई उन्हें बुरी तरह से थका देती है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के खाने का ख्याल ठीक से नहीं रखेंगी तो ना केवल उनकी तबियत ही खराब होगी बल्कि परीक्षा देते वक्त उन्हें थकान और आलस भी महसूस होगी।
सही आहार आपके बच्चे के ब्रेन डेवलपमेंट में योगदान कर सकता है। परीक्षा के दौरान आपके बच्चे तनाव से ना घिरे रहें इसके लिये उन्हें सही आहर दें। सही आहार खिलाने से बच्चों का दिमाग शांत रहेगा, शरीर एक्टिव बनेगा और आलस दूर रहेगा।
MUST READ: इन तरीकों से बढ़ाएं अपनी एकाग्रता

परीक्षा के पहले क्या खाना चाहिये
बच्चों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले आहार खाने चाहिये जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल तेजी से ना गिरे और उन्हें परीक्षा भवन में नींद ना आए। इसके साथ ही उन्हें ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रियंट वाले आहार खाने चाहिये। बच्चों को मेवे, फलों से तैयार स्मूदी और चीज़ वेजिटेबल वाले सैंडविच खिलाएं।
अपने बच्चे की एकाग्रता और याददाश्त कैसे बढ़ाएं?
परीक्षा के पहले क्या नहीं खाना चाहिये
परीक्षा देने से पहले बच्चों को ऐसे आहार नहीं खिलाने चाहिये जिससे उन्हें नींद आना शुरु हो जाए। इससे वे परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाएंगे। ऐसा ना हो इसलिये आपको उन्हें ज्यादा मीठी चीजें, उच्च वसा और पैकेट वाले आहार नहीं देने चाहिये, जैसे: पैके फ्रूट जूस, जंक फूड, पिज्जा, बर्गर, बहुत ज्यादा तला भोजन जैसे समोसा, फ्राई आदि।
ऐसे आहार ब्रेन के सेल्स को डैमेज कर सकते हैं। यह परीक्षा भवन में बच्चों को तनाव से और ज्यादा घेर सकते हैं। ऐसे आहार बच्चों के पेट पर भारी पड़ सकते हैं। बच्चों को घर का बना हुआ खाना ही खिलाएं। इसके अलावा उन्हें खूब ज्यादा पानी पीने को कहें, जिससे उनका शरीर हर वक्त हाइड्रेट रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
