Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
एक्सरसाइज़ करने से शरीर में होते हैं ये चमत्कारी बदलाव
क्या आप ने कभी एक बात नोटिस की है, कि जब भी आप नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करते हैं, तो आपके शरीर में कुछ परिवर्तन होते हैं? कई लोगों को महसूस होता है कि एक्सरसाइज़ करने पर उन्हें कस कर भूंख लगती है या फिर कई लोगों को लगता है कि उनके चेहरे पर गजब की चमक आ गई है।
READ: जिम में ज्यादा वर्कआउट करने के हो सकते हैं ये नुकसान
एक्सरसाइज़ के बारे में एक बात बड़ी अच्छी कही गई है कि, व्यायाम से हम अपने शरीर का सबसे अच्छा इलाज कर सकते हैं और अगर उसके साथ सही डाइट जोड़ी जाए तो, कहना ही क्या।
READ: प्रोटीन ड्रिंक से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं
आज बोल्डस्काई में हम आपको बताएंगे कि जब आप अपना पूरा तन-मन एक्सरसाइज़ में लगा देते हैं, तो आपके शरीर में क्या क्या परिवर्तन आते हैं।

मोटापा घटना
अगर आप सही तरीके की एक्सरसाइज़ और डाइट लेने लगते हैं तो आपके शरीर से मोटापा घटने लगता है।

वजन बढ़ना
अगर आप कुछ दिन जिम जा कर छोड़ देते हैं तो सही डाइट नहीं लेते हैं तो, आपको धीरे धीरे महसूस होगा कि आपका वजन तेजी से बढ़ने लगा है।

तेजी की भूख लगेगी
वर्कआाउट के दिनों में आपको काफी भूख भी लगेगी क्योंकि आप वसा खोने लगते हैं और कैलोरी की मात्रा का सेवन कम करने लगते हैं।

आपको केवल हेल्दी चीज़ें ही दिखेंगी
अक्सर यह चीज़ काफी लोगों के साथ होती है कि जब वह नियमित वर्कआउट करने लगते हैं, तो उनके सिर पर केवल हेल्दी चीज़ें ही खाने का जुनून सवार हो जाता है।

बहुत ज्यादा नींद लगेगी
अगर आप जिम में या फिर अन्य प्रकार की वर्कआउट करते हैं तो आपका शरीर ज्यादा से ज्यादा सोने की डिमांड करने लगेगा।

त्वचा में निखार आता है
व्यायाम करने से त्वचा में गजब का निखार दिखाई देने लगेगा। ऐसा इसलिये क्योंकि शरीर और चेहते पर खून और ऑक्सीजन का अच्छा सर्कुलेशन होगा, जिससे स्किन सेल्स को पोषण मिलेगा।

सेक्स लाइफ में सुधार
नियमित वर्कआउट करने से महिलाओं को सेक्स लाइफ में काफी अच्छा रिजल्ट मिलता है। इससे उनका लिबिडा यानी यौन क्षमता बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
