Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कई बीमारियों में लाभकारी अजवायन का पानी
अजवायन का पानी शरीर को स्वस्थ रखने तथा कई औषधीय प्रयोजनों में इस्तमाल किया जाता है। अजवायन का पानी एक प्रभावकारी आयुर्वेदिक दवाई है जो बीमारियों और विकारों को दूर करने में लाभकारी है।
अगर किसी को गैस, कब्ज, पेट दर्द, अपच या डायरिया से तुरंत मुक्ती चाहिये तो, उसके लिये यह अजवायन का पानी बिल्कुल रामबाण की तरह काम करती है।
READ: अनोखे गुण वाली है अजवायन
अजवायन का पानी दोनों ही बड़े और बच्चे को दिया जा सकता है, इसके बिल्कुल भी साइडइफेक्ट्स नहीं होते। इसे बनाने की विधि बहुत आसान है। एक कप पानी में एक चम्मच अजवायन डालें और उसे तब तक उबालें जब तक कि वो आधा न हो जाए। यह पानी देखने में भूरे रंग का लगता है। इसे गिलास में छानें और जब यह पीने लायक ठंडा हो जाए तब इसे तुरंत ही पी जाएं।

दांत दर्द से छुटकारा
अजवायन दांद दर्द को दूर करने और मुंह को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होती है। अगर दांतों में दर्द है तो अजवायन के पानी से कुल्ला करें, इससे आपको तुरंत ही लाभ मिलेगा।

अपच
अपच के समय अजवायन का पानी पियें। इस पानी को पीने से पाचन की प्रक्रिया तेजी से बढ़ जाती है क्योंकि यह अधिक पाचक एंजाइम का उत्पादन करता है। पेट की गैस या पेट फूलने आदि की समस्या को भी यह तुरंत ही ठीक कर सकता है।

मोटापा घटाए
अजवायन का पानी आपके चयापचय को तेज करने में मदद करता है। यह तेजी से कार्ब और फैट को बर्न करता है जिससे जल्द ही मोटापा कम करने में सहायता मिलती है।

सर्दी और जकड़न भगाए
जब भी आप अजवायन का पानी खौला रहे हों, तो उसकी गरम गरम भाप को कुछ देर के लिये सांस के जरिये अंदर लें। इससे जमा हुआ कफ निकल जाएगा और जकड़न दूर हो जाएगी।

डायरिया
इस पानी को पीने से डायरिया और पेचिश की समस्या भी दूर होती है।

मतली से राहत
अजवायन के पानी से मतली भी ठीक की जा सकती है। कई मामलों में, इसको पीने से लगातार आ रहीं उल्टियां भी रूक जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अजवायन में बहुत अधिक प्रभावी एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो कि पेट से बैक्टीरिया इंफेक्शन को दूर करते हैं।

आंत के कीड़े
सुबह खाली पेट अजवायन का पानी पीने से आंत के कीड़े मरते हैं।

पीरियड्स नियंत्रित करे
नियमित रूप से इस पानी को पीने से महिलाओं में हो रहा अत्यधिक रक्तस्राव नियंत्रित होता है और पेट दर्द तथा ऐंठन दूर होता है।

खुजली, एक्जिमा और दानें दूर करे
अगर आपकी त्वचा पर दाने हैं और तेजी से खुजलाहट होती हैं या फिर एक्जिमा का रोग है तो, अजवायन का पानी उस जगह पर छिड़क लें। यह पानी एंटीमाइक्रोबायल और एंटी इनफिलेमिटी होता है, जिससे संक्रमण कंट्रोल होगा और खुजली नहीं मचेगी।



Click it and Unblock the Notifications
