Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें, क्यूं नहीं खाना चाहिये ठंडा और गर्म एक साथ?
कई लोग जिन्हें अच्छा खाने पीने का शौक होता है वे एक साथ ही कई सारी चीज़ों को इकठ्ठा ही खाने लग जाते हैं। पर वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपनी सेहत से कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं और अपने खाने के कांम्बिनेशन पर विशेष ध्यान देते हैं।
अगर आप सही तरीके का भोजन सही कॉम्बिनेशन के साथ खाएंगे तो आपकी सेहत पर बहुत ही सकारात्मक असर पड़ेगा। आयुर्वेद के अुसार अच्छा खाना वही है जो पेट में जा कर आसानी से पच जाए, शरीर को पोषण भी पहुंचाए और पेट भी साफ करे। लेकिन एक साथ ठंडा गर्म - भोजन या फिर मीठा - नमकीन भोजन कभी भी ना खाएं।

जब भी खाएं, हमेशा संतुलित खाएं नहीं तो पोषण पर सीधा असर पडे़गा। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि हर खाना पेट में जा कर कार्बोहाइड्रेट, फैट और शुगर में बदल जाता है। ऐसे में तासीर से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
READ: भोजन जो एक साथ मिला कर खाने पर करें ज़हर का काम
हां, बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म खाना खाने से जरूर बचना चाहिए क्योंकि हमारा खून गर्म होता है। इसलिये सही तापमान को बनाए रखने के लिये हमारे शरीर को दोगुनी महनत करनी पड़ती है, नहीं तो वह कभी ठीक से काम नहीं कर पाएगा।

हमारा नॉर्मल बॉडी टम्परेचर 37 °C होता है इसलिये अगर आप एक साथ आइसक्रीम और हॉट कॉफी पी लेंगे तो पेट को उसे पचाने में ज्यादा महनत करनी पड़ेगी। इसलिये हमेशा सामान्य तापमान का भोजन ही खाएं।
अगर आप फूड कॉम्बिनेशन ठीक नहीं रखेगें तो आपकी स्किन हमेशा ड्राई बनी रहेगी, हमेशा कफ, पेट में गैस और अपच रहेगा और फेंफड़ों में कफ का जमाव हो जाएगा।
READ: आयुर्वेद कहता है इन चीज़ों को न खाएं एक साथ, नहीं तो पड़ेगा पछताना
आशा है कि आपको हमारी बातें समझ में आ गई होंगी, तो अब से आप या फिर आपके परिवार में अगर कोई एक ही प्लेट में गरम-गरम दाल के साथ फ्रिज से निकली हुई दही का सेवन करे, तो उसे यह बात जरुर समझा दें कि खाने का कॉम्बिनेशन ठीक करो नहीं तो पेट खराब हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
