Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शरीर की कमजोरी दूर करने वाली 10 शानदार घरेलू औषधियाँ
क्या आप हर समय थके हुये और कमजोरी महसूस करते हो? क्या आप दिन भर में थक जाते हैं और शारीरिक श्रम नहीं कर पाते हैं? यदि हाँ, तो शायद आप कमजोरी के शिकार हो।
मेडिकल की भाषा में कमजोरी वह स्थिति है जिसमें आपकी मांसपेशियों और हड्डियों में ताकत नहीं रहती है और आप अपनी दैनिक गतिविधियां नहीं कर पाते हैं। ध्यान रखें कि थकान और कमजोरी दोनों अलग चीजें हैं।
एक्स्पर्ट्स का मानना है कि कमजोरी या तो व्यापक रूप से हो सकती है या किसी विशेष मांसपेशी में हो सकती है। आपके पूरे शरीर में कमजोरी हो सकती है या फिर आपके हांथ, पाँव, या अन्य जगह हो सकती है, यह पूरी तरह से आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर आपकी काम करने की क्षमता पर प्रभाव डाल सकती है।
थकान के सामान्य कारणों में असंतुलित आहार, लू या कोई संक्रमण, कम सोना, थायराइड आदि हैं। आज बोल्डस्काई के माध्यम से हम आपको बता रहे हैं कमजोरी को दूर करने वाली 10 शानदार घरेलू औषधियाँ।

1. केला :
प्राकृतिक शुगर का अच्छा स्त्रोत होने के साथ ही, केला आपकी एनर्जी बढ़ाने के लिए एक शानदार फल है। इसमें पोटेशियम की अधिकता होती है जो कि शुगर को एनर्जी में

2. दूध:
कैल्शियम, विटामिन बी और पोषक तत्वों की मात्रा होने के कारण दूध एनर्जी का एक अच्छा स्त्रोत है। रोजाना एक गिलास दूध पीने से ना केवल आपकी हड्डियाँ और मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं बल्कि दिन भर के कामों के लिए भरपूर ऊर्जा मिलती है।

3. बादाम:
यह सबको मालूम है कि बादाम खाने से ताकत आती है। विटामिन ई और मैग्निशियम जैसे मिनरल से भरपूर होने के कारण बादाम कमजोरी से लड़ने में मददगार है।

4. जिन्सेंग की जड़:
जिन्सेंग रूट एक प्राकृतिक औषधि है जो कि एंटी-ओक्सीडेंट्स से भरपूर है। यह जड़ी बूटी आपके मांसपेशियों पर सीधा असर करती है, जिससे कमजोरी दूर होती है।

5. लीची:
लीची खाने के कई फायदे हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और बेकार टीशु ठीक होते हैं। इसके साथ ही ये विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत हैं, जिससे शरीर में ताकत आती है और कमजोरी दूर होती है। रोजाना लीची खाना कमजोरी दूर करने का स्वादिष्ट और सेहतमंद तरीका है।

6. तुलसी के पत्तों की चाय:
इनमें एंटी-ओक्सीडेंट्स के साथ ही अन्य कई जरूरी तत्व होते हैं। एक कप तुलसी के पत्तों की चाय पीने से आपको पुनः ऊर्जा प्राप्त होती है और हड्डियाँ और मांसपेशियाँ ठीक होती हैं।

7. आवला:
आवला आपको ऊर्जा प्रदान करने में मददगार है। कमजोरी दूर करने के लिए आप इसका सेवन किसी भी रूप में कर सकते हैं।

8. नारियल का तेल:
वजन कम करने और इन्फेक्शन दूर करने में नारियल के तेल की भूमिका हम सब समझते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कमजोरी दूर करने में भी फायदेमंद है। अपने रोजाना के खाने में इसका सेवन करने से मैटाबोलिज़्म बढ़ता है, ताकत आती है और कमजोरी दूर होती है।

9. आम:
फलों के राजा, स्वादिष्ट आम में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो कि कमजोरी दूर करते हैं और शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

10. अंडे:
अंडों में आयरन, विटामिन ए और प्रोटीन की अधिकता होती है। रोजाना एक अंडा खाना आपको ऊर्जा प्रदान करने के लिए पर्याप्त है। खास तौर पर यदि आप इसे नाश्ते में खाते हैं तो यह आपको पूरे दिन ऊर्जा प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications
